रायपुर, 15 मार्च 2026। पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की तीन छात्राओं के गर्भवती होने से जुड़ी खबर को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह खबर भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग द्वारा कराई गई जांच में सामने आया कि समाचार में बताए गए कई तथ्य वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाते।
इस मामले पर आज विधानसभा में सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई है और जांच में प्रसारित खबर गलत पाई गई है।
मंत्री ने बताया कि जिन तीन छात्राओं का उल्लेख समाचार में किया गया है, उनमें से दो छात्राएं पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास की निवासी नहीं हैं। दोनों छात्राएं *स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय, गंगालूर* में अध्ययनरत हैं और वे अपने घर से ही प्रतिदिन विद्यालय आती-जाती हैं।
उन्होंने आगे बताया कि समाचार में उल्लेखित तीसरी छात्रा पहले पोर्टा केबिन हाई स्कूल छात्रावास में पढ़ाई कर रही थी। हालांकि 18 अक्टूबर 2025 को दीपावली अवकाश में घर जाने के बाद वह छात्रावास वापस नहीं लौटी। बाद में 6 नवंबर 2025 को छात्रा छात्रावास पहुंची और स्वेच्छा से घर से आना-जाना कर पढ़ाई जारी रखने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
मंत्री के अनुसार छात्रा को छात्रावास से निष्कासित नहीं किया गया है। उसने स्वयं छात्रावास छोड़कर अन्यत्र रहकर पढ़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है।
सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि मामले में संबंधित छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए गए हैं तथा पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...
By User 6 /
September 25, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...