रायपुर, 16 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी बोर्ड परीक्षा से जुड़े कथित प्रश्नपत्र लीक मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री को संज्ञान में लेते हुए एहतियातन की गई है।
मण्डल के अनुसार 14 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा के अगले दिन 15 मार्च की शाम करीब 5 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक हस्तलिखित पर्चा वायरल होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद 16 मार्च को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि एक छात्र संगठन ने आरोप लगाया है कि हिन्दी विषय के कुछ प्रश्न परीक्षा से एक दिन पहले 13 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार वायरल पर्चे में लिखे प्रश्नों और परीक्षा में पूछे गए हिन्दी विषय के बी-सेट प्रश्नपत्र के सवालों में समानता होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि मण्डल का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल और समाचार पत्रों में प्रकाशित पर्चा स्पष्ट और पठनीय नहीं है, जिससे उसकी सत्यता का सीधे परीक्षण करना संभव नहीं हो पा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव ने स्पष्ट किया कि संबंधित वीडियो और सामग्री परीक्षा सम्पन्न होने के बाद सामने आई है, इसलिए प्रथम दृष्टया इसे प्रश्नपत्र लीक की घटना नहीं माना जा सकता। इसके बावजूद परीक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य को ध्यान में रखते हुए मण्डल ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।
एहतियात के तौर पर मण्डल ने संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस और साइबर सेल को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि वायरल सामग्री की सच्चाई और तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
मण्डल ने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...