Google Analytics Meta Pixel उदयपुर की घटना का विरोध-2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद - Ekhabri.com

उदयपुर की घटना का विरोध-2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को व्यापारिक संगठनों का साथ
रायपुर। उदयपुर में हुई घटना की आंच अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है। 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मिलकर इस बंद का आवाहन किया है। संगठन से जुड़े नेताओं का दावा है कि 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को बंद करवाया जाएगा। जानकारी देते हुए बजरंग दल संगठन के नेता रवि वाधवानी ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है। उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है। इस दौरान तमाम व्यापारिक गतिविधियां बंद रहेंगी। रवि ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ चेंबर आॅफ कॉमर्स का भी उन्हें साथ मिल रहा है, व्यापारिक संगठनों के सहयोग से पूरा प्रदेश 2 जुलाई को बंद रहेगा।
बस्तर के कई शहर बंद
गुरुवार को भी बस्तर संभाग के नारायणपुर , दंतेवाड़ा , जगदलपुर, सुकमा जैसे जिले बंद रहे। हिंदू संगठनों ने इन शहरों को बंद करवाया सड़कों पर हिंदू संगठन के नेता उतरे। जगदलपुर में बड़ा विरोध प्रदर्शन करते हुए उदयपुर की घटना को अंजाम देने वाले दहशतगर्दों का पुतला भी फूंका गया। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
यह हुआ था उदयपुर में
भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने इस्लाम धर्म को लेकर टिप्पणी की थी। इसका समर्थन करते हुए उदयपुर के कन्हैया लाल नाम के टेलर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इसके बाद उदयपुर के युवकों ने सरेआम कन्हैया लाल का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से कुछ युवकों के संपर्क पाकिस्तानी आतंकी संगठन से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है । इस घटना का पूरे देश भर में विरोध किया जा रहा है।
स्कूल-कॉलेज भी बंद करने की अपील
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक को 2 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता सड़कों पर भी उतर सकते हैं। तमाम स्कूल कॉलेज बंद करने की अपील की जा रही है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजारों को बंद करवाएंगे। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेता सभी जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दे रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *