रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और मरवाही के पूर्व विधायक जोगी बंगले में हुए एक भोज की तस्वीर डालकर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। अमित जोगी ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को एक भोज का आयोजन किया। उसकी तस्वीरें जारी कर उन्होंने लिखा एकादशी पर्व पर हैदराबाद की बिरयानी बनाई। लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने तो इसे धर्म का अपमान तक बता दिया। अमित जोगी ने लिखा, आज जीपीएम जिले के प्यारे जेसीसीजे के सम्मानित सदस्यों के लिए अपने पैतृक निवास पर मैंने एकादशी पर हैदराबाद की 12 घंटे तक धीमी आंच में खास मसालों में पकी उम्दा कच्ची मटन बिरयानी बनाई। सदियों से पहले सीरिया से आए केरल में बसे रूढ़िवादी ईसाई समुदाय का ईस्टर चिकन, गोवा के मूल निवासियों की खट्टी-मीठी काजू करी और छत्तीसगढ़ की मशहूर पाताल के झोझो के साथ मिर्ची, प्याज, आलू और बैगन के भजिए खुद पकाकर सबको परोसा।
अमित जोगी ने लिखा, पापा के लिए हर रात उनके पसंदीदा व्यंजन बनाने ने मुझे एहसास दिलाया कि अपने प्रियजनों के लिए दिल से खाना पकाने और खिलाने में कितनी खुशी मिलती है। अमित जोगी ने लिखा, ईश्वर ने चाहा और वक्त मिला तो ऐसा मैं अपने आगामी दौरे में प्रत्येक जिले में जेसीसीजे परिवार के सदस्यों के लिए करना चाहूंगा।
एकादशी पर मांसाहार से भड़के लोग
दुर्गेश कुमार देवांगन नाम के एक यूजर ने लिखा, बहुत ही अच्छा काम है आपका। लेकिन एकादशी के दिन ही क्यों आयोजन किए महोदय? किए तो किए पर लिखना अनिवार्य था क्या। नीरज यादव ने लिखा, शर्म कर एकादशी पर मटन बिरयानी पकाकर खा रहा है, औरों को भी परोस रहा है। सुधीर आरती मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा, एकादशी को सात्विक भोजन किया जाता है। लहसुन-प्याज भी नहीं खाते और आप गर्व के साथ चिकन-मटन पका रहे हैं और बता भी रहे हैं।
यूजर्स ने धर्म के अपमान का आरोप भी लगाया
आशीष कपूर नाम के एक यूजर ने लिखा, एकादशी पर बिरयानी। हिंदू संस्कृति का थोड़ा तो सम्मान और विचार करें। एकादशी पर चावल खाना वर्जित है और आप तो बिरयानी खा रहे हैं। कृपा कर अपनी पोस्ट से एकादशी शब्द को हटा दें और माफी मांगे। अशोक ताम्रकार ने लिखा, अजीब बेशर्मी वाला पोस्ट है। हिंदू धर्म का अपमान है। हेमंत शर्मा ने लिखा, एकादशी लिखना जरूरी था क्या नेताजी। भोजन की निजता पर आपका पूरा अधिकार है, पर शब्दावली पर आपत्ति है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 24, 2026 /
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By User 6 /
February 24, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update - https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...
By Rakesh Soni /
February 24, 2026 /
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...