रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने की पहल है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा स्थित समिति कक्ष में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनसंपर्क विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। अधिकारियों ने बताया कि आयोजन का स्वरूप रायपुर साहित्य महोत्सव की तर्ज पर होगा। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से देश-विदेश में रह रहे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों का पंजीयन किया जा रहा है।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, संगीत और पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को सम्मानित करने की भी योजना है।
बैठक में यह भी बताया गया कि सम्मेलन में शामिल होने वाले विशेषज्ञ प्रवासी छत्तीसगढ़ी युवाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों में शिक्षा, उद्योग, तकनीक, स्वास्थ्य और स्टार्टअप जैसे विषयों पर चर्चा होगी, जिससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक अनुभव का लाभ मिल सके।
सरकार की ओर से प्रवासी नागरिकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यदि कोई प्रवासी उद्योग, सेवा या अन्य क्षेत्र में निवेश की सहमति देता है तो उसके साथ एमओयू किए जाने का प्रावधान भी रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
# बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, स्टेट कैपिटल रीजन के सीईओ अंकित आनंद, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव एस. भारतीदासन, गृह विभाग की सचिव नेहा चंपावत, ग्रामोद्योग विभाग के सचिव श्याम धावड़े, चंदन कुमार और संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन राज्य और प्रवासी समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ निवेश, कौशल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच साबित हो सकता है। सरकार की यह पहल छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...