Google Analytics Meta Pixel केन्द्र सरकार से एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति जल्द मिले तो धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर होगी: मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

केन्द्र सरकार से एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति जल्द मिले तो धान खरीदी व्यवस्था और बेहतर होगी: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि केन्द्र सरकार से एफसीआई में जमा चावल शुरू करने की जल्द अनुमति मिले तो छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। चावल जमा करने की अनुमति मिलने से मिलिंग के लिए धान का उठाव होगा और खरीदी केन्द्रों पर धान के लिए जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए बारदाने का भी पर्याप्त संख्या में प्रबंध किया जा रहा है। पीडीएस से बारदाना लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बारदानों को भी उपयोग के लिए लिया गया है। किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पामगढ़ में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पामगढ़ के चौक का नाम पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम विधायक श्री बाहुरिक लाल सूर्यवंशी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
-गुरूघासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया
मुख्यमंत्री ने अपार जनसमुदाय एवं बाबा गुरूघासीदास जी के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरूघासीदास ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है। आपसी भाईचारा और शांति के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का नारा देकर समाज की एकता के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। कार्यक्रम की शुरूआत राज गीत अरपा पैरी के धार से हुयी। मुख्यमंत्री सहित उपस्थित अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास एवं जैतखंभ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की।
किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा रहा
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से प्रति एकड़ दस हजार रूपए देना प्रारंभ किया है। जिसकी तीन किस्त किसानों को मिलने से खुशहाली का माहौल है। गांव में गौठान बनाकर गोबर को दो रूपए में खरीदने के लिए गोधन न्याय योजना बनाकर गौमाता की सेवा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान फसल काटने के बाद पैरा को गौमाता की सेवा के लिए गौठान में पैरा दान कर सकते हैं। खेत में पैरा जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान होता है।
अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। बाबा गुरूघासीदास के विचार को जन-जन तक पहुंचाने एवं संस्कृति को सहेजने के लिए नया रायपुर में गुरूघासीदास संग्रहालय एवं शोधपीठ की स्थापना भी की जाएगी। श्री बघेल ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए मिनीमाता के नाम पर ब्लाक स्तर पर डायग्नोस्टिक सेंटर बनाए जाएंगे। सेंटर में खून, पेशाब जांच, एक्स-रे से लेकर स्वास्थ्य संबंधी अनेको जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। आमजनों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। कार्यक्रम को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राजेश्री राम सुंदर दास, विधायक पामगढ़ इंदु बंजारे ने भी संबोधित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...