Google Analytics Meta Pixel प्रदेश महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार: महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ करेंगी उग्र आंदोलन - Ekhabri.com

प्रदेश महिला कांग्रेस ने भरी हुंकार: महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ करेंगी उग्र आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुये राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने सभी महिला बहनों को धन्यवाद देते हुये कहा कि कोविड 19 आपदा में भी हमारी महिला कांग्रेस के पदाधिकारी बिना डरे, बिना थके जनता के सेवा में लगे हुये थे। कोराना काल में मेकहारा में मरीज एवं उसके परिजन को नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। महिला कांग्रेस ने गरिमा अभियान के तहत प्रत्येक जिला में सेनटरी नैपकिन, सेनिटाइजर, मास्क का वितरण किया गया। राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा कि महिला कांग्रेस की टीम को चुनाव लड़ने का मौका मिला, जिसके कारण आज महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, महापौर, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, सरपंच बने हैं। साथ ही यदि केन्द्र सरकार के सरकार तो जुमलों की सरकार है, लगातार बढ़ती मंहगाई पर चुप बैठी है। महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हंै। आमदानी बढ़ती नहीं, लेकिन प्रत्येक रोज पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। अब महिला कांग्रेस केन्द्र सरकार को जगाने उग्र आंदोलन करने जा रही है। 22 फरवरी को जिला स्तर पर महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे एवं 25 फरवरी को प्रदेश स्तरीय पर महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
-सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है: सेहरावत
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनिता सेहरावत ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मुझे गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ जिला प्रदेश के प्रभारी हूं। उस प्रदेश से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद बनी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देती हंू कि सबसे बड़ी पंचायत पर फूलोदेवी नेताम को भेजा जो दिल्ली में भी महिलाओं के लिये आवाज उठायेंगी। महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है क्यों कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। हमें यह नहीं सोचना चाहिये कि हमारी सरकार बन गयी तो संगठन के जानता नहीं है। संगठन की आवश्यकता हर समय रहती है। जितना मजबूत संगठन उतना ही मजबूत कांग्रेस छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है तो छत्तीसगढ़ के जनता बिना भय डट से किसानी कर रहे हैं क्योंकि उन्हें प्रदेश के सरकार में विश्वास है भारोसा है। लेकिन आप केन्द्र में देखेंगे तो, हरियाणा, पंजाब इत्यादि के किसानों के साथ अत्याचार कर रहे हैं। किसानों के आंदोलन में कील, कांटे बिछाये जा रहे हंै। कितने किसान शहीद हो गये उसके लिये मोदी जी नहीं बोलते केन्द्र में हिटलरशाही की सरकार है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष ने महिला कांग्रेस के 15 साल के मेहनत ने रंग लाई थी। कांग्रेस सरकार की योजना को घर-घर तक पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी सेवा के नाम से जानी जाती है। त्याग के नाम से जानी जाती है, बलिदान के नाम से जानी जाती और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सूटबूट का एवं जुमलों की सरकार है।
महिलाएं महाशक्तिख् जिने के कारण प्रदेश सरकार मजबूत बनी है: शकुन
महिला कांग्रेस प्रभारी शकुन डहरिया ने सभा को संबोधित करते हुये कहा महिलाएं महाशक्ति है। जिसके कारण कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत बनती है। मुझे जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे प्रभारी के पद दिये उस विश्वास को बनाकर रखूगी। संगठन को और अधिक मजबूती करने के हर सभा प्रवास कंरूगी।
केंद्र सरकार पूरी तरह फेल: हेमा देशमुख
राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में 15 साल सिर्फ मलाई खाये काम कुछ नहीं हुआ। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावटे जी ने कहा कि महिला शक्ति कुल बड़ी शक्ति है। महिला शक्ति को मेरा नमन संघर्ष के दिनों में भी महिला कांग्रेस ने बढ़ चढ़कर काम किये। केन्द्र सरकार को घेरते हुये कहा कि मोदी जी अच्छे दिन कब आयेंगे। बैठक में रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, नीता लोधी, लेखनी चंद्राकर, शारदा वर्मा मौजूद थी। बैठक का संचालन महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा रंजन श्रीवास्तव ने किया। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

नवा रायपुर में आईपीएल मैच 10 और 13 मई, तैयारियां तेज

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 मई 2026।नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले टाटा आईपीएल टी-20 मैचों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील ने...

दुर्ग में किसान सम्मेलन, शुगरबीट से आय बढ़ाने पर जोर

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 6 मई 2026।छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (CBDA) द्वारा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI), कानपुर के सहयोग से दुर्ग जिले के ग्राम गोढ़ी स्थित बायोफ्यूल कॉम्प्लेक्स में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम (कवर्धा)...