Google Analytics Meta Pixel जनता ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर कश्मीर को यूं बना दिया 'जन्नत, ना हंगामा ना ही.... - Ekhabri.com

जनता ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर कश्मीर को यूं बना दिया ‘जन्नत, ना हंगामा ना ही….

श्रीनगर। कश्मीर में वर्ष 2020 काफी बेहतर रहा। कानून-व्यवस्था को बनाने के लिए सुरक्षाबलों को कोई बड़ी मेहनत नहीं करनी पड़ी। दरअसल, कश्मीर में बड़े हिंसक प्रदर्शन नहीं हुए। किसी प्रदर्शनकारी की जान नहीं गई। पिछले दो वर्षों में कश्मीर में काफी बदलाव देखा गया है। जिस कश्मीर में हर साल दर्जनों प्रदर्शनकारियों की जान जाती थी उस कश्मीर में पिछले दो सालों में सिर्फ दो लोगों की जान प्रदर्शन के दौरान गई है। वह भी सुरक्षाबलों के हाथों नहीं बल्कि अपनी लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई। अब कश्मीर में आतंकियों के मारे जाने के बाद की घटनाएं पहले के मुकाबले कम होती हैं।
वर्ष 2020 में कश्मीर में 143 प्रदर्शन के मामले हुए लेकिन यह बड़े स्तर के प्रदर्शन नहीं थे। कोई हिंसक प्रदर्शन नहीं हुआ। ये सभी छोटे स्तर के प्रदर्शन थे, जिन्हें सुरक्षाबलों की तरफ से मौके पर ही कंट्रोल कर लिया गया। कश्मीर में पूरा साल कोई बंद की कॉल नहीं आई। हर साल कश्मीर में कई बार अलगाववादियों की तरफ से बंद की कॉल दी जाती थी। इसके बाद हर जिले में प्रदर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता था लेकिन वर्ष 2020 में ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुठभेड़ के दौरान यहां प्रदर्शनकारी पथराव करने के लिए जमा होते दिखाई देते थे। वहां पर हालात ऐसे बने कि सुरक्षाबलों के कहने पर लोग आतंकियों को सरेंडर करने की अपील करते दिखाई दिए।
-वर्ष 2019 में कश्मीर में 584 प्रदर्शन हुए थे
वर्ष 2019 में कश्मीर में 584 प्रदर्शन हुए थे, इस साल दो लोगों की जान गई थी। इन दो लोगों की जान भी लापरवाही के कारण गई है। क्योंकि प्रदर्शन के दौरान ये लोग गाड़ी के आगे आ गए। इसकी वजह से उनकी जान चली गई। इसके अलावा सुरक्षाबलों की फायरिंग में कोई जान नहीं गई।
2020 में कई आतंकी कमांडरों को मार गिराया
कश्मीर में सुरक्षाबलों ने वर्ष 2020 में कई आतंकी कमांडरों को मार गिराया। उनके मारे जाने के बाद भी कोई हिंसक प्रदर्शन या फिर बंद नहीं हुआ। इससे साफ है कि अब कश्मीर के लोगों को उम्मीद है। वे हिंसक प्रदर्शनों का सिलसिला छोड़ रहे है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि कश्मीर में पिछले दो सालों में हालात पूरी तरह से बदलते दिखाई दिए हैं। पुलिस को जनता का पूरा सहयोग मिला है। इस साल भी सुरक्षाबल जनता से यही उम्मीद करते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...