Google Analytics Meta Pixel जांजगीर- चांपा में कलेक्टर और एसपी ने चांपा रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया - Ekhabri.com

जांजगीर- चांपा में कलेक्टर और एसपी ने चांपा रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया

कलेक्टर  जनक प्रसाद पाठक और पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने संयुक्त रूप से चांपा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार अन्य राज्यों में लाकडाउन में फंसे जिले के श्रमिकों को लेकर ट्रेन 12 मई की सुबह चांपा पहुंचेगी। कलेक्टर ने आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण, क्वारेंटीन सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सैनिटाइजर की व्यवस्था, हाथ धोने की व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य संपादित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग करवाई जाएगी। जिससे भी एक साइड वाहनों का दबाव न हो। पठानकोट से आने वाली ट्रेन में कोरबा और रायगढ़ जिले के भी श्रमिक होंगे, रेल्वे स्टेशन से उनके निकासी के लिए अलग गेट की व्यवस्था रहेगी। श्रमिकों के पहुंचते ही सोशल डिस्टेंस के साथ उन्हें व्यवस्थित कर सभी का नाम, पता मोबाईल नंबर सहित अन्य जानकारी पंजी में संधारित की जाएगी। पंजी संधारण के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्कैनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि रेल्वे स्टेशन के बाहर निर्धारित स्थल पर वाहनों को विकासखंडवार व्यवस्थित पार्किंग कराई जाएगी। उन्होंने पी डब्ल्यू डी के ईई से कहा कि वाहनों तक श्रमिको के पहुंचने के लिए बेरीकेटिंग की व्यवस्था करें। आने वाले लोगो की सुविधा के लिए विकासखंडवार एवं रायगढ़ व कोरबा जिले के लिए निर्धारित स्थानों पर फ्लेक्स भी चस्पा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन में सूखा नाश्ता और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए अनाउंसमेंट एवं नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। हाथ धोने के लिए पानी और साबुन, सेनेटाईजर आदि के लिए भी निर्देश दिए है।

Read Also  श्रीराम मन्दिर के सामने व्हीआईपी मार्ग नाले में गिरी गाय, नगर निगम जोन 9 ने तत्काल टीम भेजकर सुरक्षित बाहर निकाला

    पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने कहा कि कोविड 19 के संक्रमण की सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे स्टेशन में अनावश्यक लोगों का प्रवेश निषेध रहेगा। रेलवे स्टेशन में तैनात किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश की अनुमति नही रहेगी। अधिकारी कर्मचारी मास्क लगाकर, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए अपना कार्य करेंगे। जिला पुलिस बल के साथ आरपीएफ के जवान भी तैनात रहेंगे। सभी अधिकारियों व पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रेन आने के एक दिन पूर्व रिहर्सल भी करवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, चांपा स्टेशन प्रबंधक, राजस्व विभाग पुलिस विभाग, आरटीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *