Google Analytics Meta Pixel टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत ने स्पेन हो हराया, पदक की उम्मीद बरकरार - Ekhabri.com

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी में भारत ने स्पेन हो हराया, पदक की उम्मीद बरकरार

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने पदक जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। भारत ने आज अपने तीसरे हॉकी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए स्पेन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। मैच के दौरान भारत ने ताबड़तोड़ हॉकी खेली। टीम इंडिया के तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे प्रतिद्वंदी स्पेन की एक न चली। भारत को इस मुकाबले में जीत दिलाने में रुपिंदर पाल और सिमरनजीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम इंडिया की तरफ से रुपिंदर पाल ने दो और सिमरनजीत ने एक गोल दागा।  इससे पहले भारत को दूसरे हॉकी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपने पहले हॉकी मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज की थी। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। स्पेन के खिलाफ भारत ने बिलकुल बदले अंदाज में हॉकी खेली। जहां दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम लय में नहीं थी वहीं स्पेन के विरुद्ध अलग रंग में दिखी। इस मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल दागे, सफल पेनाल्टी स्ट्रोक लगाए उसके अलावा पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।
भारत की तरफ से पहले क्वार्टर के 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल किया। इसके बाद भारत को एक पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला जिस पर रुपिंदर पाल ने गोल दागा। इसके बाद भारत पहले क्वार्टर में 2-0 से आगे हो गया। वहीं दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। जबकि चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से रुपिंदर पाल सिंह ने 51वें मिनट में गोल कर भारत को 3-0 की  बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...