रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया से रक्सौल के लिए 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल से गोंदिया के लिए 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 10-10 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
यह समर स्पेशल ट्रेन गोंदिया से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में भी यही प्रमुख ठहराव रहेंगे।
कोच संरचना की बात करें तो इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 शयनयान और 4 थ्री एसी कोच शामिल हैं। इससे यात्रियों को विभिन्न श्रेणियों में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह विशेष ट्रेन ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और एनटीईएस ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें।
इस नई सुविधा से छत्तीसगढ़ और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...