Google Analytics Meta Pixel दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत - Ekhabri.com

दाई-दीदी मोबाईल क्लीनिक से महिलाओं को हो रही इलाज में सहूलियत

रायपुर । मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना गरीब महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। डॉक्टर और अस्पताल की सुविधा अपने घर के पास पाकर महिलाएं खुश हैं। बिलासपुर में पायलट आधार पर महिलाओं के लिए शुरू किए गए विशेष दाई-दीदी क्लीनिक योजना से अब घर बैठे उन्हें अस्पताल की सुविधा नि:शुल्क मिल रही है। दाई-दीदी क्लीनिक में सभी स्टाफ महिला होने के कारण इलाज कराने आई महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं उन्हें बता पा रही हैं। शहर के ईमलीभाठा स्लम एरिया में दाई-दीदी क्लीनिक में इलाज कराने आयी 55 वर्षीय मती शांति साहू विगत कई दिनों से दांत दर्द से परेशान थी। आज वे यहां इसका इलाज करवाने आयी थी। साथ ही उन्होंने बी.पी एवं शुगर की भी जांच करवा ली। उन्होंने बताया कि सब जांच जल्दी- जल्दी हो गया और उन्हें दवाई भी मिल गयी। वे कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन ऐसा भी आएगा कि डॉक्टर और अस्पताल खुद चलकर उनके घर तक आएंगे। इस योजना के लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि हम गरीबों के लिए महंगे अस्पताल में इलाज करवाना आसान नहीं है। हमारे लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। 35 वर्षीय मती सुमित्रा फातोड़े यहां ब्लड टेस्ट करवाने आयी थी। उन्होंने बताया कि जांच के साथ ही रिपोर्ट भी तुरंत मिल गई। इस मोबाईल क्लीनिक में सभी स्टॉफ महिलाएं हैं इसलिए हम बिना किसी झिझक के अपनी स्वास्थ्यगत समस्या इन्हें बता सकते हैं। मती ललिता बंजारे भी अपना इलाज करवाने आयी थी। वे कहती हैं कि अब हमें अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है।
स्तन कैंसर के अलावा गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की सुविधा
दाई दीदी क्लिनिक में महिलाओं के प्राथमिक उपचार के साथ-साथ महिला चिकित्सक द्वारा स्तन कैंसर की जांच, हितग्राहियों को स्व-स्तन जांच का प्रशिक्षण, गर्भवती महिलाओं को नियमित एवं विशेष जांच की अतिरिक्त सुविधा दी जा रही है। मोबाईल क्लीनिक में 4 महिला मेडिकल स्टॉफ हैं। इनमें 1 डॉक्टर, 1 फार्मासिस्ट, 1 नर्स एवं 1 लेब टेक्निशियन शामिल हैं।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...