Google Analytics Meta Pixel देश का सबसे बड़ा ड्रग तस्कर मोस्टवांटेड चीता भाई के साथ गिरफ्तार - Ekhabri.com

देश का सबसे बड़ा ड्रग तस्कर मोस्टवांटेड चीता भाई के साथ गिरफ्तार

देश के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक अमृतसर के रणजीत राणा उर्फ चीता को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रणजीत राणा के साथ उसके भाई गगनदीप भोला को भी गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ड्रग तस्करों को हरियाणा के सिरसा के बेगू गांव से गिरफ्तार किया गया है। दोनों हेरोइन तस्करी के मामले में मोस्टवांटेड थे। पुलिस इनके गैंगस्टरों से भी जुड़े होने का संदेह जता रही है।

पंजाब के डीजीपी ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हिजबुल के गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आज सिरसा से भारत के सबसे बड़े ड्रग तस्करों में से एक अमृतसर के रणजीत राणा चीता को गिरफ्तार कर लिया है। रणजीत राणा और उसके भाई गगनदीप भोला को हरियाणा के सिरसा के बेगू गांव से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार पंजाब की अमृतसर पुलिस, एनआइए और हरियाणा पुलिस की ज्वाइंट टीम ने शनिवार सुबह सिरसा के बेगू रोड स्थित एक घर में रेड मारी। घर से देश के बड़े नशा तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता व उसके भाई गगन को पकड़ा गया है।

DGP पंजाब ने कहा कि रणजीत राणा चीता जून 2019 में अटारी से मिली 532 किलोग्राम हेरोइन में वांटेड है। उन्होंने कहा कि रणजीत राणा चीता जून 2019 में अटारी से मिले 532 किलोग्राम हेरोइन में वांटेड था। 29 जून को पाकिस्तान से आई 532 किलो हेरोइन मामले में कस्टम और पुलिस ने 20 से अधिक लोगों को पकड़ा था, जबकि राणा फरार हो गया था।

सूत्रों के मुताबिक इन नशा तस्करों के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से भी संबंध हो सकते हैं। पुलिस पूछताछ में इस संबंध में बड़ा खुलासा हो सकता है। बता दें, हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी हिलाल अहमद वागे के दो और साथियों जसवंत सिंह व रंजीत सिंह को थाना सदर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुरदासपुर से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों के मोबाइल नंबर हिलाल व इससे पहले पकड़े गए विक्रम सिंह उर्फ विक्की और मनिंदर सिंह उर्फ मनी के मोबाइल से मिले थे।

Read Also  गुजरात तहसील-पंचायत चुनाव: जामनगर में यह पार्टी जीती, देखिए रिजल्ट

जांच में सामने आया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का हिलाल अपने आका रियाज अहमद नायकू के इशारे पर पंजाब में नशा तस्करों के संपर्क में था। पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन और हथियारों की खेप ठिकाने लगाने के बाद उनकी पेमेंट अपने संगठन तक पहुंचाता था।

डीआइजी सिरसा डॉ. अरुण सिंह का कहना है कि यह संयुक्त आपरेशन था। पकड़ा गया एक नशा तस्कर देशभर में मोस्टवांटेड था। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *