Google Analytics Meta Pixel बठेना कांड का विरोध: भाजपा ने पूरे प्रदेश में जलाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सैकड़ों पुतले - Ekhabri.com

बठेना कांड का विरोध: भाजपा ने पूरे प्रदेश में जलाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सैकड़ों पुतले

नारायणपुर से नांदगांव तक और सरगुजा से सुकमा तक सरकार के खिलाफ  भाजपा का विरोध प्रदर्शन

Read Also  स्वास्थ्य विभाग में 246 एमबीबीएस और 21 विशेषज्ञ चिकित्सकों को दी गई नियुक्ति, पचास फीसदी की नियुक्ति बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए


रायपुर। प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा आक्रोशित है। इसी को लेकर आज भाजपा ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री बघेल के सैकड़ों पुतले जलाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के 5 लोगों की संदेहास्पद मृत्यु हो गई थी। ये मृत्यु नहीं है। इसे सामूहिक हत्या के आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है, जिसके चलते प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने पूरे प्रदेश में सभी मंडलों पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में लगातार बढ़ रहे अपराध के चलते पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है। स्वयं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में 3 माह पहले खुड़मुड़ा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों  की हत्या व वर्तमान में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मृत्यु इस बात को बल देती है कि राज्य शासन की नाकामी के कारण अपराधी निर्भय होकर अपराध को अंजाम दे पूरे प्रदेश में आतंक का राज कायम कर रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि राजधानी रायपुर में हत्या कर उसका वीडियो बना अपराध को महिमा मंडित करते हैं। पूरे प्रदेश में लिकर,लैंड, सैंड, कोल माफिया का आतंक कायम हो गया है।
विरोध करने पर की निष्पक्ष जांच की घोषणा
मुख्यमंत्री के गृह निर्वाचन क्षेत्र पाटन में 5 लोगों की संदिग्ध मौत को शासन ने आत्महत्या निरूपित करने का प्रयत्न किया परंतु विपक्ष के विरोध करने पर आज निष्पक्ष जांच की घोषणा कर रही है । बठेना कांड में पीड़ित पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर आज प्रदेश के सैकड़ों मंडलों में जिसमें सुदूर बीजापुर, नारायणपुर, कोरिया , जशपुर से लेकर रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया । साथ ही भाजपा ,सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दे एवं उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे व  राज्य में सुरक्षा व  कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करें। इस दौरान प्रदेश के सभी मंडलों के मोर्चा-प्रोकोष्ठों सहित भाजपा पदाधिकारी व  कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
अन्याय के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा:साय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रति पूरे प्रदेश में आक्रोश है। यह सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से असफल है। बठेना की घटना की जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने कहा कि बठेना मामले की उच्च स्तरीय जांच हो,ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। इस हृदयविदारक घटना ने सबको व्यथित किया है। पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में जो आक्रोश है।वह प्रदर्शन के स्वरूप में सबके समाने है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...