Google Analytics Meta Pixel बिग बॉस का फिनाले आज, रात भर चली तैयारी - Ekhabri.com

बिग बॉस का फिनाले आज, रात भर चली तैयारी

मुंबई। चार महीने से छोटे पर्दे पर गॉसिप, गड़बड़झाले और गरमागरम बहसों का सबब रहा रियलिटी शो ‘बिग बॉसÓ के 14वें सीजन का फिनाले रविवार की शाम मुंबई में होने जा रहा है। इस फिनाले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसे शानदार और जानदार बनाने के लिए शो के होस्ट सलमान खान ने तो काफी रिहर्सल की ही है, इस फिनाले में चार चांद लगाने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कुछ बेहद नामचीन सितारे भी खास मेहमान के तौर पर मौजूद रहेंगे। रियलिटी शो ‘बिग बॉस के 14वें सीजन में बार बार लगातार जिस एक अदाकारा के डांस स्टेप्स के बार बार नकल उतारे गए हैं, वह हैं टी सीरीज की खास कलाकार नोरा फतेही। म्यूजिक कंपनी के मालिक भूषण कुमार उनको प्रमोट करने के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी इतनी जबर्दस्त है कि इसकी चर्चाएं अक्सर फिल्मी पार्टियों में खूब होती हैं। जानकारी के मुताबिक टी सीरीज के कहने पर ही नोरा फतेही को सलमान ने शो के फिनाले में जगह दी है। शो के फिनाले में पहुंची राखी सावंत के लिए फिनाले में एक खास सरप्राइज प्लान किया गया है। जानकारी के मुताबिक रियलिटी शो ‘बिग बॉसÓ के फिनाले के दौरान घर में रितेश की एंट्री होने वाली है। राखी वाले रितेश नहीं बल्कि जेनिलिया वाले रितेश देशमुख की। वह घर के भीतर जाकर कुछ छेड़छाड़ वाले सीन्स करने वाले हैं और फिर बाहर आकर अपने खासमखास दोस्त सलमान खान के साथ भी खूब मस्ती करते दिखेंगे
धर्मेंद्र का धमाका
सलमान खान अगर खुद किसी कलाकार के फैन रहे हैं तो वह हैं हिंदी सिनेमा के ओरीजनल ही मैन धर्मेंद्र। धर्मेंद्र की दरियादिली का सलमान अक्सर जिक्र करते रहते हैं और उनके बेटे बॉबी देओल से सलमान की दोस्ती जगजाहिर है। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान दोनों के बीच कुछ दिलचस्प बातें होंगी और इन बातों के दौरान कुछ ऐसे खुलासे भी होंगे जिनके बारे में सलमान और धर्मेंद्र दोनों के चाहने वालों को शायद ही पहले से कुछ पता हो।
नाचेंगे तीनों डांस दीवाने
रियलिटी शो ‘बिग बॉस के 14वें सीजन के फिनाले की महफिल सजाने के लिए माधुरी दीक्षित और उनके दोनों साथी जजों तुषार कालिया और धर्मेश येलंड की ड्यूटी भी लगी है। साथ में राघव जुयाल को भी कुछ फनी मोमेंट्स बनाने के लिए फिनाले में मंच पर लाया जाएगा। ये चारों दरअसल यहां अगले वीकएंड से शुरू हो रहे अपने रियलिटी शो ‘डांस दीवाने का प्रचार भी करते नजर आएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...