Google Analytics Meta Pixel बिग बॉस 14 की विजेता बनी रूबीना दिलैक, राहुल वैद्य पहले रनर अप - Ekhabri.com

बिग बॉस 14 की विजेता बनी रूबीना दिलैक, राहुल वैद्य पहले रनर अप

कलर्स चैनल पर बीस सप्ताह से चल रहे रियलिटी शो बिग बॉस 14 की ट्रॉफी टीवी अभिनेत्री रूबीना दिलैक ने जीत ली है। दर्शकों के वोटों के आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया। यह घोषणा शो के होस्ट सलमान खान ने किया। रूबीना ने यह जीत राहुल वैद्य और निक्की तंबोली को शिकस्त देकर हासिल की। राहुल पहले रनर अप बने।
रूबीना ने ट्रॉफी के साथ 36 लाख रुपये की इनामी राशि जीती है। पहले यह राशि 50 लाख थी,  जिसमें से 14 लाख रुपये की कटौती कर दी गई। अंतिम पांच प्रतिभागियों में पहुंचे रुबीना,  राहुल वैद्य,  अली गोनी,  राखी सावंत और निक्की तंबोली को 14 लाख की राशि लेकर फिनाले से बाहर होने का प्रस्ताव दिया गया था। राखी ने सबसे पहले बजर दबाकर 14 लाख रुपये जीत लिए।
शो में हमेशा की तरह प्रतिभागियों ने डांस परफॉर्मेंस दी। राहुल और अली ने ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे… जैसे गाने पर परफॉर्म किया। फिनाले में डांस दीवाने रियलिटी शो के जज तुषार कालिया और धर्मेश येलांदे भी पहुंचे। डांस दीवाने के दो प्रतियोगियों ने भी अपने डांस की झलक दिखाई।
अभिनेता धर्मेंद्र और सलमान खान ने स्टेज पर शोले फिल्म के डायलॉग को मस्ती भरे अंदाज में पेश किया। जबकि नोरा फतेही के साथ सलमान ने गर्मी गाने के स्टेप्स किए। रितेश देशमुख घर के भीतर सेहरा पहनकर राखी सावंत के साथ प्रैंक खेलने पहुंचे। राखी के पति का नाम भी रितेश ही है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला से ताल्लुक रखने वाली रूबीना ने अभिनय की शुरुआत करने से पहले साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। साल 2008 में उन्होंने चंडीगढ़ में हुए मिस नॉर्थ इंडिया पैजेंट में जीत हासिल की थी। अभिनय करियर की शुरुआत उन्होंने टेलीविजन शो छोटी बहू से की थी। कलर्स चैनल के शो शक्ति : अस्तित्व के एहसास की  में किन्नर की भूमिका से उन्हें खासी पहचान मिली थी। बिग बॉस शो में रूबीना ने अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ कदम रखा था। उन्होंने तलाक तक की नौबत आने की बात कही थी। हालांकि बाद में दोनों ने कहा कि शो में आने के बाद उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। अब वे अलग नहीं होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...