Google Analytics Meta Pixel अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शूटिग सेट पर की आत्महत्या - Ekhabri.com

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शूटिग सेट पर की आत्महत्या

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर टीवी जगत से बुरी खबर आई। अपने जन्मदिन से 11 दिन पहले धारावाहिक अलीबाबा : दास्तां-ए-काबुल की अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने सेट पर आत्महत्या कर ली। वह मुंबई से सटे नायगांव स्थित धारावाहिक के सेट पर शूटिंग कर रही थीं। वह अगले साल चार जनवरी को अपना 21वां जन्मदिन मनाने वाली थी। तुनिषा इस धारावाहिक में शहजादी मरियम की भूमिका निभाती थीं।

 

तुनिषा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बेटी की आत्महत्या के लिए उसके सह कलाकार शेजान मुहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात कही जा रही है। शेजान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलाश बर्वे ने तुनिषा के आत्महत्या की खबरों की पुष्टि की।

 

 

उन्होंने कहा कि तुनिषा ने शूटिंग सेट पर ही आत्महत्या की। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि तुनिषा ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा था या नहीं। सूत्रों के मुताबिक तुनिषा बीते तीन-चार दिनों से अपसेट चल रही थीं। उन्हें सह कलाकार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में अचेत अवस्था में पाया गया था।

 

सेट पर तुनिषा को अचेत अवस्था में देखकर सेट पर उपस्थित क्रू और टीम के सदस्य उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंडीगढ़ से ताल्लुक रखने वाली तुनिषा ने साल 2015 में धारावाहिक भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

Read Also  इरफान खान के निधन के एक महीने बाद पत्नी ने साझा की अभिनेता की तस्वीर, लिखा भावुक नोट

 

 

उसके बाद उन्होंने शेर-ए-पंजाब : महाराजा रणजीत सिह, इंटरनेट वाला लव और हीरो गायब मोड आन समेत कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया था। इसके अलावा तुनिषा ने फिल्म फितूर, बार बार देखो में अभिनेत्री कट्रीना कैफ के बचपन का किरदार निभाया था। विद्या बालन अभिनीत फिल्म कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह में भी उन्होंने अभिनय किया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...