Google Analytics Meta Pixel राहुल अग्रवाल के छह वर्षीय बेटे शिवांश को झारखंड से किया बरामद - Ekhabri.com

राहुल अग्रवाल के छह वर्षीय बेटे शिवांश को झारखंड से किया बरामद

 

खरसिया। रायगढ़ के खरसिया से कल शाम छह बजे से अपहृत व्यापारी राहुल अग्रवाल के छह वर्षीय बेटे शिवांश को झारखंड के खूंटी जिले से देर रात तीन किडनैपर्स के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरण की सूचना मिलते ही रायगढ़ की कुल सात टीमें लगा, स्वयं एसपी संतोष सिंह ने इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग खरसिया चौकी से की व रात में ही आईजी रतनलाल डांगी भी पहुंच गए। कई टीमें राज्य के अन्य हिस्से में लगाई गई। सीसीटीवी में आए डिटेल के अनुसार पहचान कर व कुछ अन्य क्लू के आधार पर दो टीमें झारखंड की तरफ तुरन्त रवाना की गई। झारखंड के रास्ते में आने वाले सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर डिटेल शेयर किया गया और उनसे नाकेबंदी के लिए अनुरोध किया गया। आरोपी लगातार आगे बढ़ते रहे और रायगढ़ पुलिस टीम दो इंस्पेक्टर की टीम के साथ पीछा करती रही। अंतत: अपहरण के आठ-नौ घंटे के अंदर ही तीनों आरोपी सहित बालक सकुशल खूंटी जिले में वहां की पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया। तीन आरोपी में से खिलावन दास महंत व्यापारी के घर का कुक था और उसने दो अन्य साथियों अमर दास व संजय सिदार के साथ षड्यंत्र कर अपहरण की योजना बनाई। अपहरणकर्ताओं द्वारा व्यापारी से बहुत बड़ी फिरौती की रकम वसूलने की योजना थी । संभवत वह बच्चे को रांची के किसी बड़े गैंग को सौंपने की तैयारी में थे। तीनों आरोपियों से पूछताछ करते हुए रायगढ़ की टीम बालक को लेकर रास्ते मे हैं।

डीजीपी अवस्थी ने आईजी डांगी व एसपी संतोष सिंह को दी बधाई
रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने अपहरण के मामले में सफल कार्रवाई करने पर रायगढ़ पुलिस की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि रायगढ़ पुलिस ने 6 साल के बच्चे की बरामदगी 7 घंटे में सफलता पूर्वक की है। इस कार्य के लिए आईजी डांगी, एसपी संतोष सिंह और उनकी टीम को बधाई। साथ ही झारखंड पुलिस की सहायता के लिए धन्यवाद। बता दें कि खरसिया के कांग्रेस पार्षद व ट्रांसपोर्टर के पोता शिवांस का अपहरण उसके रसोइया ने किया था। उसके साथ दो और आरोपी थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और बच्चे को झारखंड़ से सकुशल बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी अपहरण की वजह सामने नहीं आई है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

CG News: बस्तर में दंतेश्वरी मंदिर में चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण सदस्य की मुलाकात

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मार्च 2026। विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान प्राधिकरण की कार्यप्रणाली,...

Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान   Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...