Google Analytics Meta Pixel दुर्गा विसर्जन में चैन स्नेचिंग करने वाली कुसमी गिरोह की 10 महिलाए गिरफ्तार - Ekhabri.com

दुर्गा विसर्जन में चैन स्नेचिंग करने वाली कुसमी गिरोह की 10 महिलाए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने दुर्गा विसर्जन के दौरान बच्चे पकड़कर चैन स्नेचिंग करने वाली शातिर कुसमी गिरोह की 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन महिलाओं से पुलिस ने 8 मंगल सूत्र भी बरामद किया। इन महिलाओं ने 7 महिलाओं से मंगलसूत्र की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ महिलाओं के गले से चैन चोरी हुई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुची तो कुल 7 महिलाओं से चैन स्नेचिंग की वारदत सामने आई थी।आरोपियों को पकड़ने के लिए एसडीओपी और थाना प्रभारी की टीम बनाकर आसपास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया, जिसमें बच्चे पकड़े कुछ महिलाओं द्वारा बड़े ही शातिराना तरीके से दुर्गा विसर्जन में उपस्थित महिलाओं का गले से चैन स्नेचिंग करती दिखी। पुलिस इसके आधार पर पुलिस ने 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया और बस से भाग रही अन्य 2 महिलाओं का बतौली (सरगुजा) तक पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनसे चोरी के 8 मंगलसूत्र जब्त किया गया है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि चैन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 10 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया, जिसमे बसंती उम्र 42 साल, ललिता उम्र 23 साल, बसंती उम्र 29 साल, फूलसुंदरी उम्र 20 साल, कबूतरी उम्र 40 साल, राजमुनी उम्र 50 साल, मति बाई उम्र 40 साल, मिनी बाई उम्र 50 साल, सुहाना बाई उम्र 25 साल, भारती गिरी उम्र 20 साल सभी ग्राम रामनगर थाना कुसमी जिला बलरामपुर के रहने वाली हैं।

Read Also  एससी-एसटी एक्ट में समझौता करने पर पीड़ित को लौटानी होगी सरकारी मदद

 

 

 

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ये महिलाएं एक गिरोह के रूप में कार्य करती है। इनका प्रमुख कार्य त्यौहारिक सीजन में भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं का चैन स्नैचिंग करना एवं पैसा चोरी करना है। सभी महिलायें कुसमी थाना क्षेत्र की निवासी हैं। बलरामपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। इन सभी महिलाओं का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *