रायपुर, 29 मई 2025 —प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को छत्तीसगढ़ सरकार जमीन पर उतार रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में 110 हितग्राहियों को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, और शेष पात्रों को ‘आवास प्लस प्लस’ योजना में जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत 10 जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह अभियान 29 मई से 12 जून तक देशभर में चलेगा।
गांव को मिली करोड़ों की विकास सौगात
ग्राम भैंसा और आसपास के क्षेत्रों में ₹3.5 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की गई। इसमें प्रमुख रूप से:
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र: ₹75 लाख
-
हाईस्कूल भवन निर्माण: ₹75 लाख
-
पानी टंकी और पाइपलाइन: ₹55 लाख
-
हायर सेकेंडरी स्कूल निर्माण: ₹50 लाख
-
अहाता और शेड निर्माण: ₹20 लाख
-
ग्राम अमोड़ी में पाइपलाइन विस्तार: ₹42 लाख
-
हायर सेकेंडरी स्कूल में तीन कक्षों का निर्माण: ₹24 लाख
मुख्यमंत्री ने भैंसा में नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की भी घोषणा की।
सुशासन शिविर में योजनाओं का फीडबैक लिया
समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीडबैक लिया। हितग्राही चंदन ने ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि को बच्चों की पढ़ाई में उपयोग करने की बात कही और इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ सिर्फ मकान की नहीं, आत्मसम्मान और सुरक्षित जीवन की चाबियाँ हैं। सुशासन तभी सार्थक होता है जब उसकी गूंज गांव-गांव तक पहुंचे।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 5, 2026 /
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...