रायपुर, 29 मई 2025 — पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रानी अहिल्याबाई के शासन को प्रजा कल्याण, राष्ट्र निर्माण और न्याय का स्वर्ण युग बताया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रमुख वक्ता के रूप में संबोधन किया। संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायकगण, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, डॉक्टर, वकील और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रानी अहिल्याबाई केवल इंदौर की महारानी नहीं थीं, बल्कि उन्होंने समूचे भारत की सांस्कृतिक एकता को पुनर्स्थापित किया। काशी विश्वनाथ और सोमनाथ मंदिरों के पुनर्निर्माण में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने रामराज्य की अवधारणा को शासन के माध्यम से साकार किया और तीन दशकों तक होल्कर वंश का कुशल नेतृत्व किया।
उन्होंने बताया कि रानी अहिल्याबाई ने न्याय के मामले में कभी पक्षपात नहीं किया। अपने ही पुत्र को मृत्युदंड देना उनके न्यायप्रिय चरित्र का प्रमाण है। आज इंदौर देश में स्वच्छता में अग्रणी है, यह भी उनके सुशासन के बीज का परिणाम है।
प्रमुख वक्ता प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने 28 वर्षों के शासनकाल में सार्वजनिक धन का अनुकरणीय सदुपयोग किया। राजकोष की राशि उन्होंने कभी निजी खर्चों में नहीं लगाई। अपने पति के निधन के बाद उन्होंने झोपड़ी में रहकर राज्य चलाया और विधवाओं को दत्तक संतान गोद लेने की अनुमति देकर समाज में बदलाव की मिसाल पेश की।
विधायक किरण देव और पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया और रानी अहिल्याबाई के कार्यों को आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सामाजिक समरसता और जनसेवा का प्रतीक है।
संगोष्ठी के अंत में धनकर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को रानी अहिल्याबाई का तैलचित्र भेंट किया। कार्यक्रम में सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, विश्व विजय सिंह तोमर, मीनल चौबे, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, छगन मूंदड़ा और शंकर अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By User 6 /
May 13, 2026 /
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...