रायपुर, 29 मई 2025: राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेश में समावेशी और मानव-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के लिए तीन गांवों को गोद लिया है। बेमेतरा जिले का टेमरी, गरियाबंद जिले का मड़वा डीह और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का सोनपुरी गांव इस पहल के अंतर्गत चयनित किए गए हैं।
इस अभिनव पहल के तहत इन गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को समुदाय की भागीदारी से लागू किया जाएगा। इसके लिए किसी नई राशि का प्रावधान नहीं किया गया है, बल्कि मौजूदा योजनाओं की राशि का प्रभावी उपयोग व निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष फोकस:
- जल संरक्षण हेतु अमृत सरोवर, नरेगा और जल जीवन मिशन के तहत कार्य
*कैम्पा, नरेगा और वृक्षारोपण से हरित आवरण में वृद्धि
- शिक्षा क्षेत्र में स्कूल ड्रॉपआउट कम करने के प्रयास, पुस्तकालयों में नई पुस्तकें
-
एनसीसी और स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर का जीर्णोद्धार
-
स्वास्थ्य व पोषण में टीबी उन्मूलन, आईसीडीएस और स्वच्छता अभियान
-
एनआरएलएम, स्वयं सहायता समूहों और कौशल प्रशिक्षण से आजीविका में सुधार
-
सामाजिक सुरक्षा हेतु बुजुर्ग, दिव्यांग, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान
-
कृषि में जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और पारंपरिक कृषि को बढ़ावा
-
विरासत और ग्रामीण पर्यटन के संरक्षण हेतु सामुदायिक प्रयास
निगरानी और मूल्यांकन का भी रहेगा विशेष प्रबंध:
गांवों की प्रगति का आकलन भूजल स्तर, हरित क्षेत्र में वृद्धि और स्कूल ड्रॉपआउट रेट जैसे मापनीय संकेतकों के आधार पर किया जाएगा। यह पहल संबंधित जिला प्रशासन को समावेशी और टिकाऊ विकास की दिशा में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगी।
पृष्ठभूमि:
गत वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राज्यपाल सम्मेलन में प्रधानमंत्री की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु राज्यपालों को जिलों के अधिकारियों से संवाद करने का निर्देश दिया गया था। उसी निर्देश के तहत राज्यपाल रमेन डेका विभिन्न जिलों का दौरा कर योजनाओं की जमीनी हकीकत की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कुछ गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...