रायपुर, 29 मई 2025।छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समानता सुनिश्चित करने के लिए शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण अभियान को आगे बढ़ा रही है। इस नीति का उद्देश्य है कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की उपयुक्त पदस्थापना की जाए, जिससे शिक्षा का स्तर सुधरे और सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके।
धरसीवां में सामने आई चौंकाने वाली स्थिति
रायपुर जिले के धरसीवां विकासखण्ड की हालिया समीक्षा में कई स्कूलों में छात्रों की तुलना में अत्यधिक संख्या में शिक्षक पदस्थ पाए गए। उदाहरण के तौर पर:
- पूर्व माध्यमिक शाला कन्या, सरस्वती नयापारा — 33 छात्राएं, 7 शिक्षक
-
पूर्व माध्यमिक शाला कन्या, रविग्राम — 82 छात्र, 8 शिक्षक
-
प्राथमिक शाला, मानाकैम्प — 104 छात्र, 11 शिक्षक
-
प्राथमिक शाला, तेलीबांधा रायपुर— 109 छात्र, 9 शिक्षक
-
पूर्व माध्यमिक शाला, पी.एल.वाई. बैरनबाजार — 98 छात्र, 10 शिक्षक
इन आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है कि कुछ विद्यालयों में शिक्षक आवश्यकता से अधिक हैं, जबकि कई दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षकों की भारी कमी है।
क्या है युक्तियुक्तकरण योजना?
छत्तीसगढ़ सरकार ने इस शिक्षक असंतुलन को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण नीति अपनाई है। इसके तहत स्कूलों का छात्र-शिक्षक अनुपात विश्लेषण कर यह तय किया जा रहा है कि कहां कितने शिक्षकों की वाकई में जरूरत है और कहां वे अधिक संख्या में हैं। अधिशेष शिक्षकों को उन स्कूलों में भेजा जाएगा जहां शिक्षक की कमी है।
मुख्यमंत्री का बयान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, चाहे वह राजधानी में पढ़ता हो या बस्तर के किसी सुदूर गांव में। उनका मानना है कि जब शिक्षक एक ही स्थान पर आवश्यकता से अधिक संख्या में पदस्थ होते हैं, तो अन्य क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होती है। युक्तियुक्तकरण इसी असंतुलन को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया कदम है।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह निर्णय केवल प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार, गुणवत्ता और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे राज्य के शिक्षा तंत्र को नई दिशा मिलेगी और सभी बच्चों को समान अवसर सुनिश्चित होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...