हांगकांग के एक घनी आबादी वाले हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में देर रात लगी भयावह आग ने बड़ा हादसा कर दिया। ऊँची इमारतों में फैली इस आग में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है।
शहर की फायर सर्विस के अनुसार, नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार अन्य को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लगभग 700 लोगों को अस्थाई आश्रय में पहुंचाया गया है।
रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आठ ब्लॉक थे जिनमें लगभग 2,000 अपार्टमेंट थे जिनमें लगभग 4,800 लोग रहते थे। भयंकर आग से लपटें और घना धुआं तेजी से बांस के मचान और कंस्ट्रक्शन नेट पर फैल गया। इन्हें हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर लगाया गया था। घटनास्थल के वीडियो में एक-दूसरे के पास कई इमारतें जलती हुई दिख रही हैं और रात होते-होते कई अपार्टमेंट की खिड़कियों से तेज लपटें और धुआं निकल रहा है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ऊपर से ट्रकों से तेज लपटों पर पानी डाल रहे थे।










