हवा में हजारों फीट ऊपर उड़ रही फ्लाइट में अगर अचानक दो लोग लड़ने लगें और नौबत गला काटने तक आ जाए तो क्या होगा? जाहिर की बात है, पूरी फ्लाइट में हड़कंप मच जाएगा और लोग बुरी तरह से घबराने लगेंगे। ऐसा ही मामला यूके की एक फ्लाइट में भी हुआ, जिसमें दो शख्स आपस में भिड़ गए और बाद में खून खराबे तक उतर आए। दोनों एक दूसरे को नोचने लगे और जान लेने पर उतारू हो गए। इस मामले की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट नंबर LS214 में ये भयानक घटना हुई। इसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने बताया कि ये दोनों शख्स एक दूसरे से पास ही बैठे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। पहले गालियों से शुरुआत हुई, लेकिन बाद में एक शख्स ने दूसरे को पंच मार दिया, जिसके बाद दूसरा सामने वाले को नोचने लगा। दोनों ही यात्री नशे में धुत थे। यही वजह है कि वो वहशीपन पर उतर आए।
बात एक दूसरे को नोचते हुई ही खत्म नहीं हुई, दोनों यात्रियों ने एक दूसरे का गला काटने की भी कोशिश की, जिससे पूरी फ्लाइट में खून के छींटे पड़े दिखाई दिए। इस घटना को देखकर फ्लाइट में मौजूद तमाम लोग सहम गए। खासतौर पर बच्चे इससे बुरी तरह से डर गए थे। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने बताया कि ये लड़ाई पांच मिनट तक चलती रही, जिसके बाद इन लोगों को एक दूसरे से अलग किया गया।
इस खूनी लड़ाई को देखते हुए लंदन जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते में बुल्गारिया एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां दोनों सनकी यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने दोनों पर ही आजीवन बैन लगाने का फैसला लिया। कंपनी ने कहा कि ऐसे लोगों को दोबारा फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...