तुर्किये ने अपनी राजधानी अंकारा में हुए भीषण आतंकी हमले का सख्त जवाब देते हुए दो पड़ोसी इस्लामिक देशों, सीरिया और इराक, पर जोरदार हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में दो आतंकियों के मारे जाने और कुल 30 आतंकी ठिकानों को नष्ट करने की खबर है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ये हमले उन आतंकवादी ठिकानों पर किए गए हैं, जिनसे उन्हें देश में हाल ही में हुए आतंकी हमले का शक है।
तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन ने अंकारा में एयरोस्पेस कंपनी TUSAS पर हुए आतंकी हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस हमले के दोषियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इसके कुछ घंटों बाद ही तुर्किये ने सीरिया और इराक में कुर्द आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी। हालांकि, तुर्किये में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन तुर्किये का मानना है कि यह हमला कुर्दिश आतंकियों द्वारा किया गया है, जो सीरिया और इराक में सक्रिय हैं। कुर्दिश आतंकवादी, इस्लामिक स्टेट और वामपंथी चरमपंथी संगठनों ने अतीत में तुर्किये में हमले किए हैं। इसी संदिग्धता के आधार पर तुर्किये ने कुर्द आतंकियों के खिलाफ त्वरित हवाई हमले शुरू कर दिए।
एयरोस्पेस कंपनी TUSAS पर हुए हमले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह कंपनी तुर्किये के रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तुर्किये का पहला युद्धक विमान KAAN यहीं पर तैयार किया गया था। इस कंपनी में 10,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं और यहां अक्सर विदेशी नेता एवं अधिकारी भी आते रहते हैं। बीते सप्ताह ही यहां यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों का दौरा हुआ था, जिससे इस जगह की रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।
हमले के बाद सुरक्षा कैमरों से ली गई तस्वीरें भी टेलीविजन पर प्रसारित की गईं, जिसमें देखा जा सकता है कि सादे कपड़ों में एक व्यक्ति एक बैग और असॉल्ट राइफल लेकर परिसर में घुसने की कोशिश कर रहा है। तुर्किये के मीडिया के अनुसार, तीन हमलावर, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, एक टैक्सी से परिसर के प्रवेश द्वार पर पहुंचे थे। उन्होंने परिसर में प्रवेश करने के लिए एक विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल किया, जिससे काफी अफरातफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद तुर्किये के सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए और फायरिंग शुरू हो गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...