कांकेर। आम ग्रामीणों को किराये पर मोटर साइकिल चलवाने के लुभावनी स्कीम बताकर लोगों से ठगी करने के मामले में 17 बाइक सहित दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगी के शिकार हुए दूजराग के ने 13 सितंबर को को थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मार्च 2024 को उसके परिचित आरोपी नरेन्द्र सिन्हा निवासी सराधु नवागांव ने लुभावना ऑफर का स्कीम बताकर 09.एल मार्च .24 को अपने साथ सत्यम ऑटो शो रूम धमतरी में लेकर गया। प्रार्थी के नाम पर मोटर सायकल फायनेस कराई। इसके बाद अन्य कई लोगों से अलग अलग फायनेंस कंपनियों से 03 मोटर सायकलों के लिये फायनेस कराकर उक्त मोटर सायकलों को अपने साथ लेकर चला गया और अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर बन्द्रवंशी के नेतृत्व में प्रार्थी के बताये अनुसार आरोपी नरेन्द्र सिन्हा पिता अनिरुद्ध सिन्हा और गोपेन्द्र पाल पिता दादु सिंह पाल उम्र 24 वर्ष निवासी सराधुनवागांव थाना बारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर को गिरफ्तार कर न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लिया गया जिनसे पूछताछ करने पर बताया कि अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर हम लोग अपने अपने पहचान वालों के पास वाहन को लेजाकर उन्हे पैसों की जरूरत है वाहन रखकर पैसा दे दो। नय वाहन है फायनेंस कंपनी से पेपर मिलते ही तुम लोगों को दे दूंगा बाकी पैसे फिर दे देना कहकर पैसे ले लेते थे। उस पैसे के आपस में बांट लेते थे। इस तरह से दूजराम पटेल के नाम से 03 मोटर सायकल, बेसू धनकर के नाम मोटर सायकल, पुष्कर नेताम के नाम 01 मोटर सायकल, ओम प्रकाश के नाम से 03 मोटर सायकल, नवीन पाल के नाम से 03 मोटर सायकल, वन्द्रशेखर सिन्हा के नाम पर 02 मोटर सायकल, भागवत पंडोटी के नाम से 01 मोटर सायकल स्वयं के नाम पर 04 मोटर सायकल कुल 23 मोटर सायकलों की धोखाधडी की है। 17 मोटर साइकिल की जिनकी कीमत लगभग 15 लाख को बरामद किया गया है। शेष अन्य मोटर सायकलों एवं मामले अन्य 22 फरार आरोपीयों को पता तलाश किया जा रहा है प्रकरण में विवेचना जारी है।










