Google Analytics Meta Pixel घर के अंदर घुसकर लड़ने लगे 2 भालू - Ekhabri.com

घर के अंदर घुसकर लड़ने लगे 2 भालू

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में लोग उस समय दहशत में आ गए , जब 2 भालू घर के आंगन में ही घुस गए। दोनों अचानक अंदर आए और लड़ने लगे। ये देखकर परिवार के लोग डर गए और अपने आप को दरवाजे के अंदर कैद कर लिया। बताया गया कि दोनों भालू काफी देर तक घर के आंगन में ही लड़ते रहे। लोगों के काफी चिल्लाने के बाद उनमें से एक बाहर निकलने के लिए दीवार पर चढ़ गया। फिर अचानक दीवार से उतरकर वापस उस घर के पीछे वाले घर में चल गया। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। कांकेर शहर के कुछ इलाकों में भालू का आना तो आम बात है। मगर इस तरह से घर में घुसकर भालुओं के आपस में झगड़े के मामले कम ही देखने को मिलते हैं। लेकिन शनिवार सुबह ऐसा ही हुआ। शहर के शिव नगर वार्ड में सुबह लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तभी 2 भालू् गली में पहुंचे। इसके बाद एक घर के अंदर जाकर आंगन तक पहुंच गए। कोई कुछ कर पाता, इससे पहले ही दोनों आपस में झगड़ा करने लगे और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। ये देखकर लोगों ने उन्हें भगाने का प्रयास किया। मगर उन पर कोई असर नहीं हुआ दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा होता रहा। आस-पास के लोगोंं ने बताया कि दोनों करीब आधे घंटे से घर के अंदर लड़ रहे थे। अचानक उनमें से एक बाहर भी आ गया तो दीवार फांदकर बाहर जाने का प्रयास करने लगा। फिर पता नहीं क्या हुआ कि वह वापस लौटा और उसी घर के पीछ वाले घर में घुस गया। इसके बाद वहां कुछ देर रहने के बाद गली में आ गया। इतने में दूसरा भालू भी वहां पर पहुंचा। बाद में दोनों सड़क के रास्ते से ही भागते-भागते जंगल की ओर चले गए। इधर, ये भी जानकारी सामने आई है कि शहर के आदर्श नगर वार्ड में कुछ भालू शिवरात्रि के दिन से लगातार आ रहे हैं। वे यहां पर भगवान शंकर के मंदिर मं आते हैं। फिर कुछ देर रहने के बाद रात को ही वापस लौट जाते हैं। लोगों का कहना है कि शिवरात्रि के दिन पहली बार भालुओं को यहां पर देखा गया था। इसके बाद से रोज इस मंदिर में भालू पहुंच रहे हैं।
**

Read Also  स्वामी आत्मानंद स्कूल लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय में 3 करोड़ की लागत से हुए उन्नयन कार्य का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...