दंतेवाड़ा। केके रेलमार्ग पर कावड़गांव व दाबपाल स्टेशन के बीच मंगलवार को 2 छात्रों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। दोनों बच्चे 7 वीं के छात्र बताए जा रहे हैं। इनमें से एक डुमाम गांव व दूसरा कावड़गांव का निवासी था। दोनों नदी में आई बाढ़ देखने निकले थे। रेल्वे पुल पर अचानक मालगाड़ी के पहुंचने से उसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौत हो गई है। घटनास्थल दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र में आता है। रेल्वे व पुलिस सूत्रों ने घटना की पुष्टि तो की है, लेकिन मृत बच्चों के नाम का पता नहीं चल सका है।










