दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते ही सूने मकानों को निशाना बनाते थे। दुर्ग पुलिस ने इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 लाख 15 हजार रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद की है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने 8 फरवरी को एक विशेष टीम गठित की थी। तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर की सूचना, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने रायपुर के मठ पुरैना इलाके से तीन मुख्य आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष अमोरिया (25), जितेन्द्र गायकवाड़ (23) और रवि साहू (23) शामिल हैं, जो राजनांदगांव जिले के ग्राम लखौली के निवासी हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिन में मठ पुरैना क्षेत्र में इडली–डोसा बेचते थे और रात के समय दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों में सूने मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच इन्होंने पाटन, उतई, अमलेश्वर, नंदनी, रानीतराई सहित कई थाना क्षेत्रों में आठ चोरी की घटनाएं कीं। चोरी के दौरान आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरात, अंगूठियां, लॉकेट, टॉप्स, पायल, बिछिया और नकद राशि पर हाथ साफ किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी मनीष अमोरिया पर पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपियों धर्मेन्द्र साहू, उमेश उर्फ पिंटू सोनी और प्रकाश सोनी को भी गिरफ्तार किया है, जो चोरी के जेवरात खरीदने और उन्हें खपाने का काम कर रहे थे। इनके कब्जे से भी चोरी का सामान और नकद बरामद किया गया है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। साथ ही पुलिस अब अन्य संभावित आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कारोबारियों की तलाश में भी जुटी हुई है। पुलिस ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...