Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा। संतान की किसी छोटी-सी फरमाइश को पूरा करके आप उन्हें खुश कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल और भी खुशनुमा बनेगा। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ सामंजस्य बनाकर चलना बेहद जरूरी है, इसलिए यदि किसी की कोई बात आपको बुरी लगे, तो उसे दिल से न लगाए और बात को वहीं खत्म कर दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि जरा-सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।

 

वृषभ राशि : आज आपका मन दान-पुण्य और धर्म-कर्म के कार्यों में अधिक लगेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करके आपको आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी। हालांकि पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपको थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। शारीरिक परेशानियों को नजरअंदाज करना आज भारी पड़ सकता है, इसलिए समय रहते अपनी सेहत का ध्यान रखें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन धन निवेश करते समय अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन अवश्य करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा और जीवनसाथी हर कदम पर आपके साथ खड़े नजर आएंगे जिससे कठिन परिस्थितियां भी आसान लगेंगी।

मिथुन राशि : आज का दिन भाग्य की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और मन को शांति मिलेगी। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सुकून पा सकेंगे। आज वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। पिता जी की किसी बात को लेकर मन थोड़ा आहत हो सकता है, लेकिन उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बड़े फेरबदल से फिलहाल बचें, नहीं तो बना हुआ काम बिगड़ सकता है।

Read Also  आज का राशिफल
कर्क राशि : आज आपके सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अनुभवी और समझदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे काम करने में न केवल आसानी होगी बल्कि मन भी लगा रहेगा। हालांकि जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। किसी जरूरी काम के लिए दूसरों पर ज़्यादा निर्भर रहना भी नुकसानदेह हो सकता है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपको मनपसंद जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने की सीख दे रहा है। कुछ लोग आपकी सफलता से जलन महसूस कर सकते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है। अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे, तो आर्थिक संतुलन बना रहेगा। यदि कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो अब उसे गंभीरता से लेने का समय आ गया है। अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर रखें और अनावश्यक जोखिम से बचें। आज धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
कन्या राशि : आज का दिन आय में वृद्धि के संकेत लेकर आया है। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल बनेगा। आप किसी मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रेम जीवन में जुड़े लोगों को अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और कोई भी ऐसी बात कहने से बचना चाहिए, जिससे उन्हें ठेस पहुंचे। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। घूमने-फिरने की योजना भी बन सकती है। काम को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिले, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
तुला राशि : आज आपके अधिकांश काम समय पर पूरे होंगे, जिससे मन में संतोष और खुशी बनी रहेगी। व्यापार में यदि कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। हालांकि किसी दूर रहने वाले परिजन से कोई निराशाजनक खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा उदास रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों की गलतियां निकालने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी।
वृश्चिक राशि : आज आपको अपने कामों को टालने की आदत से बचना होगा, क्योंकि देर करने से नुकसान हो सकता है। करियर से जुड़ी जो परेशानियां चल रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। आपकी सूझबूझ और पहले से बनाई गई योजनाएं आज आपके बहुत काम आएंगी। किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी समझ और भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा।
धनु राशि : आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन यह व्यस्तता आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। आय में भी पहले से सुधार देखने को मिलेगा। दूसरों की कहीसुनी बातों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। मन मौज-मस्ती में रहेगा, लेकिन पढ़ाई-लिखाई या जरूरी कामों के लिए भी समय निकालना जरूरी है। किसी करीबी रिश्तेदार की याद आज आपको भावुक कर सकती है।
मकर राशि : आज का दिन सुख और शांति से भरा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों को आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। हालांकि आने वाले समय में व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको थोड़ी चिंता दे सकती हैं। यदि आप घूमने-फिरने जाएं, तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की आशंका बनी हुई है।
कुंभ राशि : आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी और काम को लेकर आप नई कोशिशें भी करेंगे। आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। शेयर मार्केट या लॉटरी में निवेश करने वालों के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन किसी भी तरह का बड़ा जोखिम लेने से बचें, नहीं तो बाद में नुकसान हो सकता है। अपने कामों को टालने की आदत छोड़कर समय पर पूरा करें, तभी सफलता मिलेगी।
मीन राशि : आज का दिन आय के मामले में बेहद अच्छा रहने वाला है। एक के बाद एक खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला भी समाप्ति की ओर बढ़ सकता है। घर के रिनोवेशन या सजावट का काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी भी संभव है। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *