बलौदाबाजार-बलौदाबाजार जिले के ग्राम कोसमंदी में तालाब में डूबकर 2 बच्चियों की मौत हो गई। मंगलवार शाम दोनों बच्चियां खेलने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। उनकी तलाश करने पर रात में दोनों सहेलियों का शव गांव के तालाब में मिला है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोसमंदी में रहने वाली 7 साल की कुमारी नम्रता और 7 साल की कुमारी पायल दोनों सहेलियां मंगलवार शाम 5 बजे घर से खेलने का कहकर निकली थीं। काफी देर हो जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। जब वे कहीं नहीं मिलीं, तो बच्चियों के परिजनों ने सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र वर्मा को इसकी जानकारी दी। उनके साथ परिजन और गांववाले पलारी थाने पहुंचे और बच्चियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे और डीएसपी अभिषेक सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरे गांव में बच्चियों को ढूंढना शुरू किया। इस बीच गांववालों और पुलिस टीम की नजर मंदिर के पीछे तालाब के घाट पर
पड़ी, जहां बच्चियों के कपड़े रखे हुए थे। किसी अनहोनी की आशंका से गांववाले तालाब में कूदे, तो उन्हें दोनों बच्चियों का शव मिल गया। वे गहरे पानी में डूबी हुई मिलीं। रात में दोनों बच्चियों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गएबुधवार को दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने कहा कि जहां बच्चियां डूबी हैं, वो मंदिर के पीछे का घाट है, जहां पर सामान्य रूप से किसी की नजर नहीं जाती। शाम का वक्त था, इसलिए वैसे भी तालाब के पास कोई नहीं था।थाना प्रभारी ने कहा कि सुनसान जगह होने के कारण जब बच्चियां तालाब में नहाने के लिए उतरी होंगी और गहरे पानी में डूबने लगी होंगी, तो किसी ने उनके चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी होगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों बच्चियां नहाते हुए गहरे पानी में चली गई होंगी और डूबने से उनकी मौत हो गई होगी।
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...