रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान कहा कि अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब की 20 फ़ीट की नई आदमकद प्रतिमा लगेगी। वही समाज के लिए मंगल भवन हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा सीएम भूपेश बघेल ने की है। साथ ही सीएम ने वाचनालय और ऑडिटोरियम की भी घोषणा की है।










