बिहार में समस्तीपुर जिले के हरपुर एलौथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बुधवार सुबह 10.23 बजे ग्राहक बनकर घुसे चार अपराधियों ने छह मिनट के अंदर कैश काउंटर और लाकर से 20 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने पिस्टल के बल पर शाखा प्रबंधक व कैशियर सहित चार कर्मियों और एक महिला ग्राहक को बंधक बना लिया था।
लूट के बाद सभी बाइक से मुसरीघरारी (एनएच-28) की ओर भाग निकले। आसपास के लोगों को लूट की भनक तक नहीं लगी। जाते समय लुटेरों ने बाहर से बैंक का शटर भी गिरा दिया। बीती एक मार्च को इसी बैंक की उजियापुर शाखा से नौ लाख 45 हजार की लूट हुई थी। अभी तक इस मामले में कोई पकड़ा नहीं गया है।
समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग से सटे एक व्यावसायिक भवन में पहले तल पर बैंक की शाखा संचालित है। ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें और प्रतिष्ठान हैं। सुबह 10.23 बजे दो बाइक पर सवार चार हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे। सभी ने चेहरे पर हेलमेट और मास्क लगा रखा था। शाखा प्रबंधक प्रेमाश्रय प्रियदर्शी को इनकी गतिविधियों पर शक हुआ तो उन्होंने हेलमेट हटाने को कहा। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल निकालकर शाखा प्रबंधक, पुरुष व महिला कर्मी व एक महिला ग्राहक को कब्जे में ले लिया। कैश काउंटर पर बैठी कैशियर ज्योति कुमारी की कनपटी में पिस्टल सटाकर बैंक का लाकर खुलवाया। इसके बाद रुपये निकालकर एक थैले में रखा और भाग निकले।
पिस्टल देख भय से किसी ने विरोध नहीं किया। उस समय बैंक में शाखा प्रबंधक व एक अन्य पुरुष कर्मी के अलावा तीन महिलाएं थीं। लुटेरों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने अलार्म बजाया। मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, डीआईयू शाखा प्रभारी विक्रम आचार्य, मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। सदर डीएसपी ने बताया कि पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद है। अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 23, 2026 /
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 21, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By Reporter 1 /
February 22, 2026 /
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...