एक भयावह घटना में एक 24 साल की युवती ने अपनी विधवा मां की हत्या कर दी है। उसने अपनी मां के शव के छोटे-छोटे टुकड़े प्लास्टिक के बैगों में बांधकर घर की अलमारी, पानी की टंकी आदि जगहों पर करीब तीन महीने से छिपाकर रखे थे।
मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस रूह कंपा देने वाली घटना का पता तब चला जब कालाचौकी की पुलिस लापता 55 वर्षीय वीणा प्रकाश जैन की तलाश में जुट गई। मामले का पता चलते ही पुलिस ने तत्काल उनके साथ रहने वाली उनकी बेटी रिम्पल पी.जैन को अपनी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी तक पुलिस को हत्या करने का मकसद नहीं पता चला है।
दिवंगत विधवा के बड़े भाई सुरेश कुमार फूलचंद पोड़वाल (60) ने अपनी बहन वीणा के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने यह कदम तब उठाया जब रिम्पल ने उनके बेटे (मेमेरे भाई) को उसकी मां से मिलने से मना कर दिया और घर में आने नहीं दिया। पोड़वाल की शिकायत पर जब पुलिस लालबाघ स्थित इम्ब्राहिम कासम चाल की पहली मंजिल पर स्थित रिम्पल जैन के घर की तलाशी लेनी चाही तो उसने पुलिस को भी अंदर आने देने से इन्कार कर दिया।
पुलिस को गड़बड़ का अहसास होते ही उन्होंने तत्काल सख्ती बरतते हुए घर में प्रवेश किया और घर की तलाशी ली। पुलिस टीम को उस घर में किसी डरावनी फिल्म जैसा दहशत भरा नजारा देखने को मिला।
पुलिस को घर की अलमारी और अन्य जगहों पर वीणा का शव छोटे-छोटे टुकड़ों में पालीथिन के बैगों में मिला। माना जा रहा है कि वृद्धा की हत्या 26 नवंबर, 2022 को की गई होगी। उसके बाद शव को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। शव के टुकड़े बुरी तरह से सड़-गल गए हैं। पूरे घर से सड़ांध वाली बदबू आ रही थी, कमरे में हर जगह कीड़े-मकौड़े घूम रहे थे।
पुलिस ने तत्काल फारेंसिक टीम को बुलाकर घर की गहन जांच कराई। शव के टुकड़ों को एटाप्सी के लिए केईएम अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपित रिम्पल से पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने हत्या के हथियार इलेक्ट्रिक मार्बल कटर, हसिया और चाकू बरामद किया है। पुलिस को इस बात का भी आश्चर्य है कि इतने दिनों तक पड़ोसियों को इस बात की भनक कैसे नहीं लगी।
पोड़वाल के अनुसार अपनी छोटी बहन वीणा के घर कई बार जाने और कई कोशिशों के बावजूद लंबे अरसे से उनकी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। हर बार रिम्पल यही कहती कि वह बाहर गईं हैं, या आराम कर रही हैं। जैन परिवार 2005 में प्रकाश जैन की मौत के बाद पालघर के विरार से लालबाग शिफ्ट हो गया था।
पोड़वाल आर्थिक सहायता के लिए अपनी बहन को हर महीने घर खर्च भेजते थे। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि रिम्पल के अनुसार उनकी मां गिर गईं थीं, उसके बाद वह उन्हें घर ले आई और उसके बाद उनकी मौत हो गई। लेकिन उसने कई और भी संदेहास्पद बयान दिए हैं। वह मानसिक रूप से असंतुलित भी हो सकती है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...