
गरियाबंद। जिले में अब तक की हीरा तस्करी पर सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है । जिसके कब्जे में 221 नग हीरे जब्त किए गए हैं। जब्त हीरे की कीमत 22 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। क्षेत्र में अपराधों के रोकथाम एवं अपराधों पर नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर लगाम कसने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल द्वारा जिला गरियाबंद के सभी थाना प्रभारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है । जिससे जिला पुलिस बल द्वारा शराब , गांजा , हीरा एवं वन्य प्राणी के खाल के तस्करों को पकडऩे एवं इस तरह के गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु सतत् मुखबिर लगाकर अधिक से अधिक कार्यवाही की जा रही है एवं पुलिस बल को इस क्षेत्र में काफी सफलताएं भी प्राप्त हो रही है । इसी क्रम में आज थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से हीरा खनिज पत्थर लेकर जिला महासमुंद से बागबाहरा दुहलू होते हुए मोंगरा चरोदा की ओर आ रहा है । सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा एवं गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर , संतोष महतो के मार्गदर्शन तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय टीआर कंवर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन कर सूचना की तस्दीकी एवं आरोपी की घेराबंदी करने मोंगरा की ओर रवाना किया गया था पुलिस टीम द्वारा कोमाखान छुरा रोड में टेडगीनाला ग्राम मोंगरा के पास घेराबंदी कर कोमाखान रोड की तरफ से मोटर सायकल से आते व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने अपना नाम अरविंद प्रधान पिता धनुर्जय प्रधान निवासी ग्राम चिखली थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक सफेद रंग के लिफाफे में 221 नग छोटे बड़े कीमती हीरे खनिज पत्थर मिले । आरोपी ने बताया कि वह हीरे प्रतिबंधित क्षेत्र पायलीखण्ड से ला रहा है। आरोपी के कब्जे से 221 नग कीमती हीरे खनिज पत्थर कीमती 22,10,000 रुपए, एक नग मोटर साइकिल हीरोहोण्डा क्रमांक सीजी-06-9658 कीमती 30,000, , एक मोबाइल एवं नगदी रकम 1500 जब्त की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर थाना छुरा लाए और उस पर धारा 379 भादवि 0 4 ( 21 ) माइनिंग एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है । आरोपी अरविंद प्रधान को न्यायिक रिमांड पर गरियाबंद जेल भेजा गया है ।
–अब तक 6 आरोपियों से 573 हीरे हो चुके हैं जब्त
जिला कप्तान भोजराम पटेल के गरियाबंद जिले का प्रभार लेने के बाद से अबतक गरियाबंद जिले में हीरा तस्करी के कुल 5 प्रकरणों में 6 आरोपियों के कब्जे से कुल 573 नग कीमती हीरे खनिज पत्थर कुल कीमती 74,60,000 रुपए एवं 3 नग मोटर सायकल जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...