Google Analytics Meta Pixel प्रयास और एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन - Ekhabri.com

प्रयास और एकलव्य विद्यालय के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रायपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने आईआईटी, एनआईटी एवं केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश हेतु प्रतिष्ठित जेईई मेन्स परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणामों में शानदान प्रदर्शन किया है। गत वर्ष सफलता का प्रतिशत 48.6 था, जो इस वर्ष बढ़कर 49.7 प्रतिशत हो गया है। मंत्री आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस वर्ष जेईई मेन्स परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कुल 316 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 157 सफल हुए हैं। इनमें सर्वाधिक 67 विद्यार्थी प्रयास आवासीय बालक विद्यालय रायपुर के हैं। इसके अलावा प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर की 25 छात्राएं, प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग के 29 छात्र, प्रयास अंबिकापुर के 14 छात्र, प्रयास जगदलपुर के 10 छात्र, प्रयास बिलासपुर के 8 छात्र और प्रयास कांकेर के 4 छात्र सफल हुए हैं। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कुल 117 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 53 छात्र सफल हुए हैं। इनमें जशपुर जिले के सन्ना से 8, दंतेवाड़ा-कटेकल्याण से 3, सूरजपुर के शिवप्रसाद नगर से 7, सरगुजा के मैनपाट से एक, रायगढ़ के छोटेमुड़पार से 2, जगदलपुर के करपावण्ड से 7, कबीरधाम के तरेगांव से 2, राजनांदगांव के पेण्ड्री से 7, कांकेर के अंतागढ़ सेे 4, कोरिया के पोड़िडीह से 5, कोरबा के छुरीकला सेे 4 और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से 3 विद्यार्थी सफल हुए है। अब ये छात्र 27 सितम्बर को होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। पिछले शैक्षणिक सत्र 2018-19 में परीक्षा में शामिल 112 विद्यार्थियों में से मात्र 29 विद्यार्थी ही सफल हुए थे। इस वर्ष की परीक्षा में विद्यार्थियों को गत वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी सफलता प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के अब तक 52 विद्यार्थी आईआईटी/समकक्ष में, 173 विद्यार्थी एनआईटी/ट्रिपल आईटी/समकक्ष, 35 विद्यार्थी मेडिकल कालेजों में और 695 विद्यार्थी विभिन्न इंजीनियरिंग कालेजों में प्रवेशित हो चुके हैं। जो कि विभाग द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सार्थकता को सिद्ध करता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *