रायपुर, 10 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने आत्मसमर्पित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। पुनर्वास और कौशल विकास नीति के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सुकमा में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर 25 युवाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया गया।
15 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम हुआ संपन्न
कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 आत्मसमर्पित युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कृषि आधारित रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा में स्थापित करना था।
वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन की दी गई जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ऑयस्टर मशरूम की वैज्ञानिक खेती का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया। इसमें धान के पुआल (पैरा) की तैयारी, स्पॉन (बीज) का उपयोग, पॉलीबैग निर्माण, नमी का संतुलन, फसल की तुड़ाई, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री जैसे सभी चरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कम लागत में अधिक मुनाफे का जरिया
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि मशरूम उत्पादन कम लागत, कम जगह और कम समय में शुरू किया जा सकता है। ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों से इसे आसानी से अपनाया जा सकता है, जिससे युवा हर महीने नियमित आय अर्जित कर सकते हैं।
बाजार में बढ़ती मांग, सेहत के लिए फायदेमंद
मशरूम को एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ बताते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-डी और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। कम वसा और कम कैलोरी होने के कारण इसकी बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे यह स्वरोजगार का सुरक्षित और लाभकारी विकल्प बन गया है।
इस पहल से न केवल आत्मसमर्पित युवाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि वे आत्मविश्वास के साथ समाज की मुख्यधारा में जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकेंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
By User 6 /
September 25, 2026 /
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...
By User 6 /
September 23, 2026 /
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...