Google Analytics Meta Pixel बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में - Ekhabri.com

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी करते हुए राज्य की 69 लाख 48 हजार महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति समाज की सबसे बड़ी ताकत है और महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि सरकार का हर निर्णय महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर लिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत अब तक महिलाओं को कुल 16 हजार 237 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। पिछले 25 महीनों से हर पात्र महिला के खाते में नियमित रूप से एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं और अब तक प्रत्येक हितग्राही महिला को 25 हजार रुपये मिल चुके हैं।

 

उन्होंने कहा कि योजना को निरंतर जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष के बजट में 8 हजार 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस आर्थिक सहायता से महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, घरेलू जरूरतों, बचत और स्वरोजगार जैसे कार्यों में राशि का उपयोग कर रही हैं, जिससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं केवल परिवार का संचालन ही नहीं करतीं, बल्कि वे बेहतर वित्तीय प्रबंधन की भी मिसाल हैं। कई महिलाओं ने योजना की राशि से स्वरोजगार शुरू किया, तो कई ने बच्चों की शिक्षा और परिवार के छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में इसका उपयोग किया।

Read Also  भिलाई: ट्रेन की पटरी पर बैठे दो छात्रों को ट्रेन ने कुचला, मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहे थे दोनों, क्षत विक्षत हुआ शव

 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद अब अंतिम चरण में पहुंच रहा है। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं। बस्तर सहित दूरस्थ क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास का वातावरण बन रहा है।

 

सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई अन्य पहल भी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पिछले दो वर्षों में 21 हजार 754 बेटियों के विवाह कराए गए हैं। प्रदेश में महिलाओं के लिए 368 महतारी सदन बनाने की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 137 का निर्माण पूरा हो चुका है।

 

महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए स्वसहायता समूहों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है और सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 10 लाख तक पहुंचाना है। साथ ही महिला समूहों के माध्यम से रेडी टू ईट फूड निर्माण कार्य भी फिर से शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धमतरी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सरगुजा की लाभार्थी महिलाओं से संवाद भी किया। महिलाओं ने बताया कि योजना से मिली राशि से उन्होंने स्वरोजगार शुरू किया, बेटियों के नाम बचत खाते खोले और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया।

 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट पहल का भी शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत महिलाओं को मिलेट आधारित खाद्य उत्पाद बनाने और बेचने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें स्थायी आजीविका का अवसर मिलेगा।

Read Also  छत्तीसगढ़ ने अप्रैल में किया रिकॉर्ड 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रह

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, वन मंत्री केदार कश्यप, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *