Google Analytics Meta Pixel पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने 26 शिविर आयोजित - Ekhabri.com

पीएम जनमन योजना का लाभ पहुंचाने 26 शिविर आयोजित

 

विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए विकास के रास्ते खुले

 

शिविर में 301 आधार कार्ड और 602 आयुष्मान कार्ड बने

 

महासमुंद : भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम जनमन) योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के नए रास्ते खुलेंगे। अब उनके घर और बस्ती तक अधिकारियों की पहुंच से समस्याओं के समाधान सुलभ होगा। इस योजना के तहत भारत सरकार के लगभग 22 योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। सबको पक्का घर, हर घर में नल, घर तक बिजली, शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, आजीविका सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ इन्हें मिलना सुनिश्चित होगा।

 

जिले के तीन विकासखण्ड महासमुंद, बागबाहरा और पिथौरा में कमार जनजाति निवासरत है। इनमें महासमुंद के 41 ग्रामों में 461 परिवार जिनकी कुल संख्या 1687 है, निवास करते है। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड के 32 गांवो में 390 परिवार निवास करते है, जिनकी संख्या 1385 है। पिथौरा विकासखंड के दो ग्राम पंचायतों में 44 परिवार 168 सदस्यों के साथ निवासरत है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए हिन्दी सहित छत्तीसगढ़ी बोली में दीवार लेखन के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। ऐसे 275 पारा-टोलों में दीवार लेखन किया गया है।

 

कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना द्वारा जिले के चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को लाभ दिलाने हेतु अभी तक जिले में 26 शिविरों का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना निर्धारित कर पीव्हीटीजी बसाहटों में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इन शिविरों में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

Read Also  कही-सुनी (24 0CT-21): मंच के पीछे की कहानियाँ- राजनीति, प्रशासन और राजनीतिक दलों की

 

शिविर में अब तक विशेष पिछड़ी जनजाति के 2682 हितग्राही शामिल हुए। 26 शिविरों में 301 लोगों का आधार कार्ड, 602 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 72 किसानों का पंजीयन, 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत 168 लोगों का नया खाता खोला गया। वहीं पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 10 महिलाओं का पंजीयन एवं 304 कमार परिवारों में राशन कार्ड वितरित किया गया।

 

विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे समुदायों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवंर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। शिविर में सेल्फी पॉईंट बनाया गया है, जहां लोग शिविर में अपनी उपस्थिति को यादगार बना रहे हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शिविर तक लाने हेतु महिला कर्मचारियों, स्वसहायता समूह द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है एवं शिविर की नियमित मॉनिटरिंग हेतु गठित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों की टीम द्वारा शिविर का निरीक्षण कर संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लोगों से कुल 3.78 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी बात यह है कि आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंत्री...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *