Google Analytics Meta Pixel 29 July: आज का राशिफल - Ekhabri.com

29 July: आज का राशिफल



मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए जी जान लगाएंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। यदि आज आपने अपने किसी कार्य को आगे के लिए टाला, तो वह परेशानी का कारण बन सकता है। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुभ कार्यों पर धन खर्च करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृष राशिः आज का दिन आप के मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आज आपको कहीं से आपका ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके मिलने की संभावना कम थी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है, तो वह भर सकते हैं, जिससे उनको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आप किसी कार्य को करें, तो पूरी मेहनत से करें, उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल ना छोड़ें।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आपको नौकरी या व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। ऑफिस में आज आपके सहयोगी भी आपसे चुगली करते नजर आएंगे, इसके कारण आपके अधिकारी भी आपकी बहस बाजी कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज आपकी माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज यदि किसी जोखिम भरे कार्य को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आज आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, लेकिन आपके आस पड़ोस में आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह वाद विवाद कानूनी हो सकता है। पिछले दिनों से चली आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज यदि आप किसी बैंक व सरकारी संस्था अथवा किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से प्राप्त होगा और आप अपने व्यापार के लिए जो नई योजनाएं बनाई हैं, उन्हे आज लांच कर सकते है। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप सोचेंगे, सभी कार्य पूरा होने से आपको खुशी का अहसास होगा और आप का मनोबल बढ़ेगा।

कन्या राशि: आज आपको अपने कारोबार में तेजी लाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। आप अपने भाइयों से भी सलाह लेंगे और अपने परिवारिक बिजनेस की गति को तेज करने की सोचेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपकी माताजी या जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि विवेक से ही लें। भाग्य के भरोसे लिया गया निर्णय भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है।

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय किसी प्रयोजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में सब लोग आपका साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान की जरूरतों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और लोग भी आपका साथ देंगे। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो वह उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने काम पर ध्यान लगा होगा, नहीं तो उनसे कोई कार्य बिगड़ सकता है, जिससे उनके अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं। भाइयों के साथ यदि रिश्तों में कोई दरार चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी। सायंकाल का समय किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में शत्रु भी आपके प्रतिद्वंदी बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है क्योंकि वह आपके शत्रु हैं। दोस्तों से किसी प्रकार की कोई मदद भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मीन राशिः आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आपका खोया हुआ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी कठिन समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायं काल के समय आपके घर के अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *