Google Analytics Meta Pixel सामूहिक विवाह में 297 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे - Ekhabri.com

सामूहिक विवाह में 297 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में कांकेर जिले के अंतागढ़ में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 297 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। श्रीमती भेंड़िया ने दंपत्तियों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन से कमजोर वर्ग के लोगों को राहत मिली है और फिजूल खर्ची रूकी है। सामूहिक विवाह में सभी समाज व वर्ग के लोग भागीदारी निभा रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना अंतर्गत पहले 15 हजार रुपए का प्रावधान किया गया था, जिसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। वर-वधु दोनों दिव्यांग होने पर नि:शक्तजन विवाह योजना के तहत उन्हें एक लाख रुपए की सहायता दी जाती है। इस प्रावधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। परिणय सूत्र में बंधे नव दंपत्तियों को अपना आशीर्वाद देते हुए श्रीमती भेंड़िया ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंतागढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन होना इस अंचल के लिए गर्व की बात: नाग
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अंतागढ़ के विधायक एवं मुख्यमंत्री अधोरंसचना विकास प्राधिकारण के सदस्य अनूप नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रीति-रिवाज, पंरपरा का पालन करते हुए बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न किया जा रहा है। अंतागढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन होना इस अंचल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता अपने संतान के व्यस्क होते ही उनके विवाह के लिए चिंतित रहते है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को इस चिंता से मुक्ति मिली है, इस योजना के क्रियान्वयन से फिजूल खर्ची भी रूकी है। परंपरा का पालन करते हुए धूम-धाम से कन्या का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। श्री नाग ने नव दंपत्तियों को उनके सुखमय जीवन के लिए अपनी शुभकामना एवं आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बहुत मदतगार साबित हो रही: हेमंत धु्रव
कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बहुत मदतगार साबित हो रहा है। कार्यक्रम को योजना आयोग की सदस्य कांतीबाई नाग ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उन्हे आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में बदलाव आया है।
इतनी दी जा रही राशि
अपर कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार वैद्य ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अंतागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 297 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत शासन द्वारा दंपत्तियों को 19 हजार रुपए की सामग्री एवं एक हजार पांच सौ रुपए प्रोत्साहन एवं परिवहन राशि नकद प्रदाय की जाती है तथा 4 हजार 5 सौ रुपए आयोजन में व्यय किये जाते हैं। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, पर्यटन मण्डल के सदस्य नरेश ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्र सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जनपद पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष बद्रीनाथ गावड़े, जिला पंचायत सदस्य अमिता उईके सहित जनप्रतिनिधी एवं वर-वधु के माता-पिता और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सारंगढ़ में आंगन मिलन समारोह, मंत्रियों ने गर्भवती माताओं की कराई गोदभराई

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *