Google Analytics Meta Pixel कोरोना को लेकर विमान कंपनियां सख्त: नियम नहीं माने तो कभी नहीं कर पाएंगे हवाई यात्रा - Ekhabri.com

कोरोना को लेकर विमान कंपनियां सख्त: नियम नहीं माने तो कभी नहीं कर पाएंगे हवाई यात्रा

नई दिल्ली। दुनिया के सभी देशों सहित भरत में कोरोना कहर अब थमता नहीं दिख रहा है। रोजाना बढ़ते मामलों ने फिर से दहशत का वातावरण बना दिया है। मौतें भी बढ़ रही हैं और भारत कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गया है। इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। कुछ शहरों में लॉक डाउन भी लगा दिया गया है। कोरोना का देश में कोरोना की दूसरी लहर पैर पसारने लगी है, ऐसे में सभी राज्य कोरोना को रोकने के लिए पहले से ही तैयारी कर रहे हैं। वहीं हवाई यात्रा के दौरान अगर कोई यात्री कोरोना के नियमों का पालन नहीं करता है, तो एयरलाइंस की ओर से उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल एविएशन महानिदेशालय के मुताबिक, अगर कोई यात्री नियम का उल्लंघन करता है तो उस पर दो साल तक के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता है। डीजीसीए ने कहा कि अगर बार-बार अपील करने के बाद भी यात्री नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें बेलगाम यात्रियों की कैटेगरी में डाला जा सकता है, यानी उन पर आगे भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। डीजीसीए के आदेश के मुताबिक अगर कोई यात्री बार-बार अपील करने के बाद भी नियम का पालन नहीं करता है तो उसे तीन महीने से लेकर आजीवन नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है।
इन लापरवाह यात्रियों के कारण करनी पड़ी सख्ती
हाल ही में अलग-अलग विमान से ऐसे आठ लोगों को उतारा गया है, जो कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इन सभी यात्रियों ने मास्क और पीपीई किट पहनने से इनकार कर दिया था। पिछले एक हफ्ते में तीन एयरलाइंस से जुड़े ऐसे आठ मामले सामने आए। इंडिगो के दिल्ली से हैदराबाद जाने वाले विमान में एक महिला यात्री ने मास्क ना पहनने से मना कर दिया था। इसके अलावा दिल्ली से गोवा जाने वाले दूसरे विमान में एक और यात्री ने मास्क पहनने से मना कर दिया था। इंडिगो ने इन दोनों मामले में यात्रियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा 15 मार्च को एयर एशिया इंडिया ने दो लोगों की यात्रा पर रोक लगा दी थी। ये यात्री गोवा से मुंबई जा रहे थे और नियम ना मानने वाले दोनों यात्रियों को बीच की सीट मिली थी, जिसमें उन्हें पीपीई किट पहनने के लिए कहा गया था और उन्होंने इसे पहनने से इनकार कर दिया था। वहीं 16 मार्च को अलायंस एयर ने जम्मू-कश्मीर विमान के चार यात्रियों को सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था। इन सभी ने केबिन क्रू और पायलट के बार-बार अपील करने के बाद भी मास्क ना पहनने से इनकार कर दिया था। कंपनी के सीईओ हरप्रीत सिंह का कहना है कि हवाई यात्रा में हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

Tata IPL में RCB की शानदार जीत

By Reporter 5 / May 31, 2026 / 0 Comments
  RCB ने GT को हराकर दर्ज की शानदार जीत, बल्लेबाजों का धमाल   अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

आज नजर आएगा ब्लू मून, जानिए क्या है खास बात

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

सुशासन तिहार में हंगामा, बिलासपुर से दुर्ग तक विवाद और भ्रष्टाचार के मामले से मचा सियासी तूफान

By User 6 / May 30, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: आयोजित सुशासन तिहार के कार्यक्रम के दौरान बड़ा विवाद सामने आया। इस आयोजन में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के बीच तीखी बहस हो गई। पंचायत स्तर पर गोड़ी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में...