Google Analytics Meta Pixel चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार - Ekhabri.com

चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। चैन स्नेचिंग की 5 एवं वाहन चोरी की 3 घटनाओं के 3 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 1 अंतर्राज्यीय तथा 1 हिस्ट्रीशीटर सहित 2 स्थानीय आरोपी शामिल है।
शहर के 5 अलग – अलग थानों में आरोपियों के खिलाफ है अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों ने अधिकतर बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाया। घटना को अंजाम देने के पूर्व स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपना चेहरा ढ़कने के साथ ही वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। आरोपियों को चिन्हांकित करने एवं गिरफ्तार करने में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की अहम भूमिका रहीं। तीनों आरोपी पूर्व में भी अलग – अलग प्रकरणों में जेल जा चुके है। आरोपियों के कब्जे से 5 सोने की चैन एवं 2 सोने की अंगूठी कुल वजन लगभग 10 तोला 7 ग्राम जब्त किया गया है।
घटना में प्रयुक्त चोरी की 3 दोपहिया वाहन पल्सर, एक्टिवा एवं एक्सेस को भी जब्त किया गया है। जप्त सामान की कुल कीमत है लगभग 10,16,900 रुपए है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों गोबरानवापारा में रहते थे तथा योजना बनाकर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। योजना के अनुसार घटनाओं को अंजाम देने सर्वप्रथम तीनों रायपुर के अलग – अलग स्थानों से 3 दोपहिया वाहन चोरी किए थे। इसके बाद सर्वेश दुबे व कैलाश यादव चोरी की दोपहिया वाहनों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गोबरानवापारा से रायपुर शहर आते थे एवं स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से अपने चेहरे को कपड़ा से ढ़क कर चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देकर गोबरानवापारा फरार हो जाते थे। चैन को कृष्ण कुमार मेश्राम मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस में गिरवी रखकर रकम प्राप्त करता था। मुथुट गोल्ड लोन फायनेंस द्वारा बिना दस्तावेजों के सोने के चैन को गिरवी रखने के संबंध में पूछताछ की जा रहीं है।
आरोपी सर्वेश दुबे पूर्व में भी रायपुर के थाना पंडरी, देवेन्द्र नगर, टिकरापारा तथा भोपाल          (म.प्र.) के थाना हबीबगंज एवं गोविंदपुरा से लूट एवं चोरी के लगभग 6 प्रकरणों में जेल में रह चुका है। आरोपी कैलाश यादव पूर्व में थाना गोबरानवापारा से चोरी, मारपीट एवं प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् जेल में रह चुका है तथा आरोपी कृष्ण कुमार मेश्राम थाना गोबरानवापारा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ थाना गोबरानवापारा में बलवा, चोरी, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, आर्म्स एक्ट, उद्यापन एवं अन्य सहित लगभग 1 दर्जन अपराध पंजीबद्ध है, जिनमें वह जेल निरूद्ध रह चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *