Google Analytics Meta Pixel अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में नजर आए इन बच्चों में से 3 बन गए हैं सुपरस्टार - Ekhabri.com

अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में नजर आए इन बच्चों में से 3 बन गए हैं सुपरस्टार

नई दिल्ली : अनिल कपूर की फिल्म Mr. India को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. इसमें उनके अपोजिट श्रीदेवी और बच्चों की एक फौज नजर आई थी. यह फिल्म बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हैं और इस फिल्म में काम करने वाले सभी बच्चे आज बड़े हो गए हैं और अपने-अपने क्षेत्र में नाम कमा रहे हैं. वैसे तो फिल्म में सभी बच्चों ने अच्छा काम किया था, लेकिन फिल्म में काम करने वाले 3 चाइल्ड आर्टिस्ट आज बॉलीवुड के बड़े स्टार हो गए हैं. ऐसे में आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए फिल्म से जुड़ा एक क्विज लेकर आए हैं. इस क्विज में आपको हम फिल्म की एक तस्वीर दिखा रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर सभी चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ नजर आ रहे हैं. आपको बस इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजा रहे उन एक्टर्स को पहचानना है.  बता दें, मिस्टर इंडिया फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी, करण नाथ और कोरियोग्राफर/डायरेक्टर अहमद खान भी नजर आए थे और इस तस्वीर में वे तीनों ही मौजूद हैं. क्या आप बता सकते हैं कि ये तीनों इस फोटो में कहां हैं? अगर नहीं पहचान पाए तो हम ही आपको बता देते हैं. इस फोटो में ये तीनों एक्टर एक ही साथ मौजूद हैं. तस्वीर में इन तीनों को राइट साइड में देखा जा सकता है. इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में राइट साइड में जो लड़का ताली बजा रहा है, वो अहमद खान हैं. उनके आगे जो लड़का बैठा है, वो आफताब शिवदासानी हैं. और अहमद खान के बगल में जो लड़का चश्मा लगाए बैठा है, वो करण नाथ हैं. जी हां, करण नाथ वही हैं, जिन्हें ‘ये दिल आशिकाना’ फिल्म में बतौर हीरो देखा गया था. फिल्म मिस्टर इंडिया में वैसे तो सभी बच्चों ने दमदार एक्टिंग की थी, लेकिन कुछ ही हैं जो इंडस्ट्री में आज भी सक्रिय हैं. इनमें से तो कुछ चाइल्ड आर्टिस्ट चकाचौंध भरी इस दुनिया से गायब ही हो गए हैं और उनके बारे में अब कोई जानकारी नहीं है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...