ईरान की एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। पूर्वी ईरान में स्थित इस कोयला खदान में मीथेन गैस लीक होने से ये धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज काफी दूर तक लोगों को सुनाई पड़ी। ईरान में यह धमाका ऐसे वक्त हुआ, जब हाल ही में लेबनान में पेजर, वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुए थे, जिसमें कई लोग काफी बुरी तरह से घायल हुए थे। इन हमलों में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान ने इन धमाकों के पीछे इजरायल का हाथ बताया है। हालांकि, ईरान ने कोयला खदान में हुए धमाके में किसी देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
ईरान की राजधानी तेहरान से करीब 540 किलोमीटर दूर तबास में स्थित कोयला खदान में ये धमाका हुआ है। प्रशासन ने ब्लास्ट वाली जगह पर इमरजेंसी और रेस्क्यू टीमों को भेज दिया है। रेस्क्यू टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि विस्फोट के वक्त करीब 70 लोग खदान में काम कर रहे थे। अभी भी खदान में 24 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
प्रांत के गवर्नर मोहम्मद जावेद ने बताया कि धमाकों में 30 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे ईरान के हाल में चुने गए नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि उन्होंने फंसे लोगों को बचाने और उनके परिवारों की सहायता के लिए सभी प्रयास करने का आदेश दिया है। घटना की जांच शुरू हो गई है। इसके पीछे जो भी लोग दोषी होंगे वो किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...