Google Analytics Meta Pixel ममता के चुनाव क्षेत्र में पैरा मिलिट्री की 35 कंपनियां तैनात - Ekhabri.com

ममता के चुनाव क्षेत्र में पैरा मिलिट्री की 35 कंपनियां तैनात

बंगाल में भवानीपुर समेत तीन विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा और बारिश से निपटने के उपायों के साथ उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं तो उनके सामने भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल ताल ठोककर खडी हैं।  उपचुनाव भवानीपुर के अलावा मुर्शिदाबाद जिले की जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर भी हो रहा है।

भवानीपुर क्षेत्र में तीन लाख से अधिक मतदाता आज ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री के अपने छह महीने के कार्यकाल की समाप्ति से पहले एक विधायक के तौर पर राज्य विधानसभा में प्रवेश करना चाह रही हैं। इस सीट के सभी 269 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसलिए मतदान केंद्रों के 200  मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। भवानीपुर में बूथ के बाहर की सुरक्षा का जिम्मा कोलकाता पुलिस के पास होगा और उसने निर्वाचन क्षेत्र में 38 स्थानों पर बैरिकेड लगाए हैं। साथ में त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। जंगीपुर और समसेरगंज सीटों पर भी सुरक्षा पुख्ता की गई है।

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीन निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 72 कंपनियां तैनात की गई हैं,  जिनमें से 35 सिर्फ भवानीपुर भेजी गईं। यहां के 97 मतदान केंद्रों में बने 287 बूथों में से हरेक में तीन कर्मी तैनात किए गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सिंचाई विभाग को अलर्ट पर रहने को कहा है और सभी मतदान केंद्रों से बाढ़ के पानी को निकालने के लिए पंप तैयार रखने का निर्देश दिया है।

तीनों सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। ममता बनर्जी  के लिए रास्ता बनाने के लिए उनकी पार्टी के विधायक सुब्रत बख्शी के इस्तीफे के कारण यहां चुनाव हो रहा है। अप्रैल-मई में हुए चुनावों में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गई थीं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने शिकस्त दी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...