छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव और बेमेतरा समेत कई जिलों की 41 नाबालिग लड़कियों को पैसों के लालच में बिहार ले जाकर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। बिहार के रोहतास जिले के नटवार बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस और एनजीओ की संयुक्त टीम ने छापा मारकर इन नाबालिगों को बरामद किया। इस मामले में 5 दलालों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि बिहार पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना दी कि रोहतास समेत तीन अलग-अलग स्थानों से नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है। इन लड़कियों को दबावपूर्वक देह व्यापार में धकेले जाने की आशंका है। फिलहाल सभी नाबालिगों को सासाराम स्थित बाल कल्याण समिति में रखा गया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इन्हें वापस लाने के लिए एक 27 सदस्यीय टीम तैयार की है, जो जल्द ही बिहार के लिए रवाना होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी के निर्देश पर रायपुर में पुलिस विभाग, श्रम विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई है।
एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बताया कि नाबालिगों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा और इस पूरे मामले की गहन जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति के सदस्य गगन पांडे ने बताया कि इन लड़कियों को गरीब परिवारों से पैसों के लालच में लाया गया था। कुछ परिवारों ने 50 हजार रुपये में अपनी बच्चियों को बेच दिया, तो कुछ ने 30-40 हजार रुपये में। इन लड़कियों को पार्टियों में डांस करने और अन्य गलत कामों के लिए मजबूर किया जाता था। यह मामला एक बार फिर मानव तस्करी और देह व्यापार के गंभीर संकट को उजागर करता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...