अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक टै्रक्टर-ट्रेलर में ठूस कर भरे 46 प्रवासियों के शव मिले हैं, जबकि 16 लोगों को गंभीर अवस्था में सैन एंटोनियो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चार बच्चे हैं। मेक्सिको सीमा पार करा तस्करी कर लाए जा रहे इन लोगों की ठूसकर भरे होने और अत्यधिक गर्मी से हीथ स्ट्रोक के चलते मौत बताई जा रही है।
सैन एंटोनियो के पुलिस विभाग के प्रमुख विलियम मैकमैनस ने बताया कि सैन एंटोनियो में दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के एक दूरदराज इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में लोगों के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो एक शव नीचे जमीन पर पड़ा था और ट्रेलर का गेट आधा खुला था। इसमें वेंटिलेशन की कोई जगह नहीं थी। कंटेनर में पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग निश्चित रूप से मानव तस्करी से जुड़े हुए हैं।
फायर चीफ चार्ल्स हुड ने बताया कि जब पीड़ितों को ट्रैक्टर-ट्रेलर से बाहर निकाला गया तो इनकी त्वचा एकदम गर्म थी। ये थकावट और हीट स्ट्रोक के शिकार हुए हैं। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर वातानुकूलित था, लेकिन कहीं एसी यूनिट काम करते दिखाई नहीं दी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सैन एंटोनियो में तापमान 39.4 डिग्री था। फिलहाल पीड़ितों की राष्ट्रीयता अभी पता नहीं चली है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने इन मौतों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है। एबाट ने कहा कि यह मौतें घातक ओपेन बार्डर पालिसी की वजह से हुई हैं। वहीं, सैन एंटोनियो के मेयर रान निरेनबर्ग ने कहा कि जिनकी मौत हुई है इनमें से ऐसे परिवार थे जो बेहतर जीवन की तलाश में थे, निश्चित रूप से यह भयावह मानव त्रासदी से कम नहीं है। सैन एंटोनियो शहर टेक्सास-मेक्सिको बार्डर से करीब 250 किमी दूर है। हाल के दशकों में मेक्सिको सीमा पार कर अवैध रूप से अमेरिका आने के प्रयास में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
वैश्विक स्तर पर तस्करी कर लाए गए प्रवासियों की दम घुटने से मौत:
-27 जून, 2022: दक्षिण-पश्चिमी सैन एंटोनियो में एक ट्रेलर में 46 प्रवासी मृत मिले।
-23 अक्टूबर, 2019: 39 वियतनामी प्रवासी एक ट्रक-ट्रेलर में मृत मिले।
-23 जुलाई, 2017: सैन एंटानियो में आठ प्रवासी ट्रेलर में मृत मिले।
-20, फरवरी 2017: लीबिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों की कंटेनर में मौत।
-27 अगस्त , 2015: आस्ट्रिया में 71 प्रवासियों का शव ट्रक में मिला।
-4 अप्रैल, 2009: 35 अफगान प्रवासी पाकिस्तान में कंट्रेनर में मृत मिले।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...