Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में ट्रक में ठूसकर भरे 46 प्रवासियों की गर्मी से मौत - Ekhabri.com

अमेरिका में ट्रक में ठूसकर भरे 46 प्रवासियों की गर्मी से मौत

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक टै्रक्टर-ट्रेलर में ठूस कर भरे 46 प्रवासियों के शव मिले हैं, जबकि 16 लोगों को गंभीर अवस्था में सैन एंटोनियो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें चार बच्चे हैं। मेक्सिको सीमा पार करा तस्करी कर लाए जा रहे इन लोगों की ठूसकर भरे होने और अत्यधिक गर्मी से हीथ स्ट्रोक के चलते मौत बताई जा रही है।
सैन एंटोनियो के पुलिस विभाग के प्रमुख विलियम मैकमैनस ने बताया कि सैन एंटोनियो में दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के एक दूरदराज इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में लोगों के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो एक शव नीचे जमीन पर पड़ा  था और ट्रेलर का गेट आधा खुला था। इसमें वेंटिलेशन की कोई जगह नहीं थी। कंटेनर में पीने के लिए पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग निश्चित रूप से मानव तस्करी से जुड़े हुए हैं।
फायर चीफ चार्ल्स हुड ने बताया कि जब पीड़ितों को ट्रैक्‍टर-ट्रेलर से बाहर निकाला गया तो इनकी त्वचा एकदम गर्म थी। ये थकावट और हीट स्ट्रोक के शिकार हुए हैं। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर वातानुकूलित था, लेकिन कहीं एसी यूनिट काम करते दिखाई नहीं दी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सैन एंटोनियो में तापमान 39.4 डिग्री था। फिलहाल पीड़ितों की राष्ट्रीयता अभी पता नहीं चली है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने इन मौतों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है। एबाट ने कहा कि यह मौतें घातक ओपेन बार्डर पालिसी की वजह से हुई हैं। वहीं, सैन एंटोनियो के मेयर रान निरेनबर्ग ने कहा कि जिनकी मौत हुई है इनमें से ऐसे परिवार थे जो बेहतर जीवन की तलाश में थे, निश्चित रूप से यह भयावह मानव त्रासदी से कम नहीं है। सैन एंटोनियो शहर टेक्सास-मेक्सिको बार्डर से करीब 250 किमी दूर है। हाल के दशकों में मेक्सिको सीमा पार कर अवैध रूप से अमेरिका आने के प्रयास में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।
वैश्विक स्तर पर तस्करी कर लाए गए प्रवासियों की दम घुटने से मौत:
-27 जून, 2022: दक्षिण-पश्चिमी सैन एंटोनियो में एक ट्रेलर में 46 प्रवासी मृत मिले।
-23 अक्टूबर, 2019: 39 वियतनामी प्रवासी एक ट्रक-ट्रेलर में मृत मिले।
-23 जुलाई, 2017: सैन एंटानियो में आठ प्रवासी ट्रेलर में मृत मिले।
-20, फरवरी 2017: लीबिया में 13 अफ्रीकी प्रवासियों की कंटेनर में मौत।
-27 अगस्त , 2015: आस्ट्रिया में 71 प्रवासियों का शव ट्रक में मिला।
-4 अप्रैल, 2009: 35 अफगान प्रवासी पाकिस्तान में कंट्रेनर में मृत मिले।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

अटेंशन की दौड़ में भ्रामक खबरें बनीं लोकतंत्र के लिए खतरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *